सिरसा जिले के गांव जोधका निवासी सुरेंद्र कुमार को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक महासंघ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर नाथूसरी चौपटा में कार्यक्रम आयोजित कर खुशी जताई गई। इस दौरान गांव नेजिया खेड़ा निवासी राय सिंह कलावत ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने नियुक्ति के लिए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चित्र कुमार सांभरवाल, राष्ट्रीय महासचिव इंजीनियर रवि गिरधरी सोमकुवर और प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार खेड़ा का आभार जताया।
ढुकड़ा दुग्ध सहकारी समिति : Dhukda Milk Cooperative Society बनी सहकारिता और महिला सशक्तिकरण की पहचान
सुरेंद्र कुमार ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि वंचित, पिछड़े और जरूरतमंद वर्गों की आवाज उठाना तथा उनके अधिकारों के लिए काम करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
उन्होंने संगठन को मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने की बात भी कही।

