जमाल गांव में ठेकेदार सुभाष की हत्याजमाल गांव में ठेकेदार सुभाष की हत्या

सिरसा जिला के गांव जमाल में मंगलवार दोपहर को सोलर प्लांट के 45 साल के ठेकेदार को गोली मार कर हत्या कर दी। इसके बाद तीन युवक मौके से फरार हो गये। जानकारी के अनुसार उसके गोली पीठ में लगी है। गंभीर रूप से घायल ठेकेदार सुभाषचंद्र पुत्र बहादुर सिंह को सिरसा के सामान्य अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुभाष चंद्र अविवाहित था। वह चार बहनों का एकलौता भाई था।

डीएपी खाद की कमी को लेकर किसानों ने सिरसा भादरा रोड किया जाम

घटना की सूचना मिलने पर नाथूसरी चौपटा थाना प्रभारी प्रमोद कुमार व जमाल चौकी इंचार्ज रामकुमार मौके पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार जमाल में हैक्सा सन एनर्जी प्राईवेट लिमिटेड के नाम से राजस्थान सीमा के समीप सोलर प्लांट लगाया जा रहा है। प्लांट का ठेकेदार सुभाष चंद्र मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे बैठा हुआ था। इसी दौरान दो-तीन युवक सोलर प्लांट में पहुंचे। इसके बाद सुभाष के गोली मार दी। इसके बाद मौके से फरार हो गये।

गंभीर रूप से घायल ठेकेदार सुभाष को सिरसा के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां पर उसकी मौत हो गई। हत्या की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इस घटना के बारे में सूचना मिलते ही नाथूसरी चौपटा थाना प्रभारी प्रमोद कुमार व जमाल चौकी इंचार्ज रामकुमार मौके पर पहुंचे। इसके बाद जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *