स्व. मनीराम बैनीवाल की पुण्यतिथि पर रामदेवरा धर्मशाला में एक लाख रुपये का दानस्व. मनीराम बैनीवाल की पुण्यतिथि पर रामदेवरा धर्मशाला में एक लाख रुपये का दान

रामदेवरा, 19 सितंबर 2026। गांव कुम्हारिया के पूर्व सरपंच स्व. चौ. मनीराम बैनीवाल (जाखोदिया) की तीसरी पुण्यतिथि के अवसर पर उनके पुत्र दारासिंह बैनीवाल एवं पृथ्वी सिंह बैनीवाल ने सामाजिक एवं धार्मिक सेवा की दिशा में पहल करते हुए पैंतालिसा धर्मशाला, रामदेवरा में एक लाख रुपये (1,00,000) की राशि दान स्वरूप भेंट की।

यह जानकारी देते हुए समाजसेवी संदीप बैनीवाल जाखोदिया ने बताया कि उनके दादा पूर्व सरपंच स्व. चौ. मनीराम बैनीवाल की स्मृति में पुण्यतिथि पर यह राशि धर्मशाला के सेवा कार्यों के लिए प्रदान की गई। परिवार की ओर से इस अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों और सामाजिक सेवा की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

चोपटा के सालासर बालाजी दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, मन्नत पूरी होने पर चढ़ाया प्रसाद

उन्होंने ने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता और धार्मिक-सामाजिक संस्थाओं में सहयोग करना स्व. मनीराम के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उनकी पुण्यतिथि पर किए गए इस दान को परिवार ने सेवा और स्मृति को समर्पित बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *