Nathusari Chopta Salasar Balaji MandirNathusari Chopta Salasar Balaji Mandir

चोपटा। नाथूसरी चोपटा स्थित श्री सालासर बालाजी दरबार मंदिर में शनिवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। सिरसा, फतेहाबाद और हिसार जिलों के अलावा निकटवर्ती राजस्थान के गांवों से आए श्रद्धालुओं ने बालाजी के दर्शन कर मन्नतें मांगीं और मनोकामना पूरी होने पर प्रसाद चढ़ाया।

मंदिर के मुख्य पुजारी सेवक लालचंद ने बताया कि दरबार में हर शनिवार बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। शनिवार को भी सुबह से ही श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। श्रद्धालु कार, अन्य वाहनों और मोटरसाइकिलों से मंदिर पहुंचे तथा बालाजी की प्रतिमा के समक्ष धोक लगाकर पूजा-अर्चना की।

142 दिन में तैयार हुई नेजिया खेड़ा की श्री सांवरिया गोशाला, जिला की 149वीं गोशाला में बेसहारा गोवंश को मिलेगा सहारा

उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में सालासर बालाजी, हनुमान जी तथा श्रीराम दरबार में भगवान राम, माता जानकी और लक्ष्मण की प्रतिमाएं स्थापित हैं। इसके अलावा भगवान गणेश, राधा-कृष्ण, भक्त मोहन दास और शिवलिंग भी स्थापित हैं। श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक पूजा कर नारियल, मिठाई का प्रसाद और सोने-चांदी के छत्र चढ़ाए।

Nathusari Chopta Salasar Balaji Mandir
Nathusari Chopta Salasar Balaji Mandir

मंदिर कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं के लिए पेयजल सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं। श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की और बालाजी का आशीर्वाद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *