हरियाणा की बड़ी खबरों में रोहतक से हैं। जानकारी के अनुसार रोहतक के रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर जुलाना की 35 साल पर गोली चला दी। इससे महिला की मौत हो गई। महिला पिंकी पत्नी राममेहर की रिटायर्ड फौजी लिजवाना निवासी वजीर ने कमर में गोली मारकर हत्या कर दी। महिला शहर के हिसार बाईपास स्थित एक कंपनी में कार्यकरती थी। जबकि आरोपित एक कंपनी में सुरक्षा गार्ड है।
जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है इस घटना के बाद आरोपित ने कुरुक्षेत्र की ओर जाने वाली ट्रेन में चढ़कर भागने की कोशिश की, मगर आरपीएफ की टीम ने उसे गिरफ्तार कर जीआरपी के हवाले कर दिया।
पीजीआइ के ट्रामा सेंटर में पहुंचे मृतका के पति के अनुसार उसकी पत्नी की रुपये के लेन-देन को लेकर हत्या की गई है। वजीर का तीन-चार वर्ष से उनके घर पर आना-जाना था। दोनों पड़ोस के गांव के होने के कारण ट्रेन में एक साथ आते-जाते थे। काफी वक्त पहले आरोपित वजीर को दो बेटों की जॉब के लिए पैसे दिए थे।
गोली मारने की दी थी धमकी
बताया जा रहा है कि करीब 12 लाख रुपये आरोपित को दे चुके हैं। अब पैसे वापस मांगने पर उन्हें करीब दो माह पहले ही गोली मारने की धमकी दी थी। उस समय आपसी भाईचारे में मामले में निपटा लिया था।
अब इसी रंजिश में उसकी पत्नी की हत्या की है। प्लेटफार्म नंबर 2 पर खड़े एक व्यक्ति ने बताया कि घटना शाम करीब 7.50 बजे की है। महिला ट्रेन के इंतजार में खड़ी थी। इसके बाद वहां एक व्यक्ति शराब के नशे में आया। उसने वहां खड़े यात्रियों से कहा कि आगे से हट जाओ मैं गोली चला रहा हूं। इसके बाद गोली चला दी। महिला गंभीर रूप से घायल होकर गिर गई।
इस घटना के बारे में सूचना पाकर जीआरपी और आरपीएफ के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद व्यक्ति महिला के पास ही खड़ा रहा। उसके साथ पुलिसकर्मी भी खड़े थे।
जोगेंद्र सिंह, प्रभारी जीआरपी थाना ने बताया कि महिला पिंकी जुलाना की निवासी है। वह हिसार बाइपास पर एक कंपनी में काम करती है। आरोपित वजीर सिंह रिटायर्ड फौजी है और लिजवाना खुर्द गांव का निवासी है। वह भी हिसार बाइपास पर ही एक फैक्ट्री में कार्य करता है। आरोपित वजीर को हिरासत में ले लिया है। वह नशे में है उससे पूछताछ की जाएगी। पिंकी व वजीर एक दूसरे को जानते हैं। वारदात के कारणों का पता नहीं चला है।
