सिरसा। श्रावण मास के दूसरे दिन प्राचीन श्री श्याम मन्दिर में विराजमान प्राचीन शिवालय में श्रावण मास के उपलक्ष्य में बाबा भोले नाथ का इच्छापूर्ण रुद्राभिषेक मन्दिर के पुजारी पंडित सुनील शर्मा उर्फ योगी व श्री आदित्य जी गर्ग परिवार द्वारा पूजा की गई। पंडित प्रिंस शर्मा ने विधिवत रूप से पूजा अर्चना व रुद्राभिषेक करवाया।
Developed by Mukesh Gusaiana
पंडित प्रिंस शर्मा ने बताया कि श्रावण मास में किया गया शिवजी का रुद्राभिषेक मनोकामना पूर्ण करने वाला रोग शोक दोष मिटाने वाला व ग्रह शांति देने वाला होता है। यह कार्यक्रम पूरा सावन रक्षाबंधन 9 अगस्त तक चलेगा
