D.El.Ed 2026-27 का कैलेंडर जारी, इंटर्नशिप से परीक्षा तक की तारीखें तयD.El.Ed 2026-27 का कैलेंडर जारी, इंटर्नशिप से परीक्षा तक की तारीखें तय

भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी ने D.El.Ed विद्यार्थियों के लिए वार्षिक कैलेंडर 2026-27 जारी कर दिया है। बोर्ड की ओर से जारी कैलेंडर में प्रवेश वर्ष 2026-28 के प्रथम वर्ष और प्रवेश वर्ष 2025-27 के द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक सत्र, स्पोर्ट्स मीट, एक्सकर्शन, इंटर्नशिप, कम्युनिटी सर्वे और परीक्षाओं की तारीखें निर्धारित की गई हैं।

बोर्ड के 7 सितंबर 2026 के सर्कुलर नंबर 24 के अनुसार प्रथम वर्ष का सत्र 1 जुलाई 2026 से 20 जून 2027 तक रहेगा, जबकि द्वितीय वर्ष का सत्र 2 नवंबर 2026 से 14 अक्टूबर 2027 तक निर्धारित किया गया है। ऐसे में D.El.Ed विद्यार्थियों के लिए अब पूरे सत्र की गतिविधियों और परीक्षा कार्यक्रम की तारीखें स्पष्ट हो गई हैं।

जून 2027 में होगी प्रथम वर्ष की परीक्षा

प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए प्रायोगिक परीक्षाएं 2 जून से 9 जून 2027 तक आयोजित की जाएंगी। इसके बाद लिखित परीक्षाएं 10 जून से 30 जून 2027 तक होंगी।

वहीं द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं 6 अक्टूबर से 14 अक्टूबर 2027 तक और लिखित परीक्षाएं 14 सितंबर से 5 अक्टूबर 2027 तक निर्धारित की गई हैं।

इससे विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी के लिए पहले से अपना शेड्यूल बनाने में मदद मिलेगी।

हरियाणा के 25 हजार शिक्षकों को देना होगा HTET, अगस्त 2028 तक पास करना जरूरी, नहीं तो जाएगी नौकरी

प्रथम वर्ष की इंटर्नशिप अप्रैल-मई में

D.El.Ed प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए विद्यालय इंटर्नशिप कार्यक्रम 9 अप्रैल से 6 मई 2027 तक चलेगा। यह कुल चार सप्ताह का कार्यक्रम होगा।

द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए कम्युनिटी सर्वे का कार्यक्रम अलग-अलग चरणों में रखा गया है। पहले चरण की अवधि 10 नवंबर से 28 दिसंबर 2026 तक और दूसरे चरण की अवधि 5 जुलाई से 21 अगस्त 2027 तक निर्धारित की गई है। इसके अलावा कम्युनिटी सर्वे के लिए दो सप्ताह का कार्यक्रम 17 जून से 30 जून 2027 तक रहेगा।

जनवरी में स्पोर्ट्स मीट, फरवरी में एक्सकर्शन

कैलेंडर के अनुसार D.El.Ed विद्यार्थियों के लिए स्पोर्ट्स मीट जनवरी 2027 के दूसरे सप्ताह में आयोजित की जाएगी। वहीं प्रवेश वर्ष 2025-27 और 2026-28 के विद्यार्थियों के लिए एक्सकर्शन फरवरी 2027 के दूसरे सप्ताह में प्रस्तावित है।

इसके अलावा वर्ष-अंतराल के लिए 10 दिन का समय निर्धारित किया गया है।

बोर्ड ने जारी किया पूरा शेड्यूल

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी कैलेंडर में शैक्षणिक गतिविधियों से लेकर परीक्षा तक की पूरी समय-सारणी दी गई है। इससे D.El.Ed प्रथम और द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों को आगामी शैक्षणिक गतिविधियों और परीक्षाओं की तैयारी के लिए स्पष्ट टाइमलाइन मिल गई है।

हरियाणा D.El.Ed कैलेंडर 2026-27
हरियाणा D.El.Ed कैलेंडर 2026-27

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *