choptaplus.comchoptaplus.comchoptaplus.com
  • Home
  • हरियाणा
  • सिरसा न्यूज
  • राजस्थान न्यूज
  • कृषि न्यूज
  • शिक्षा व रोजगार
  • खेल समाचार
  • स्वास्थ्य समाचार
  • धार्मिक-आस्था
Search
Notification Show More
choptaplus.comchoptaplus.com
  • Home
  • हरियाणा
  • सिरसा न्यूज
  • राजस्थान न्यूज
  • कृषि न्यूज
  • शिक्षा व रोजगार
  • खेल समाचार
  • स्वास्थ्य समाचार
  • धार्मिक-आस्था
Search
  • Home
  • हरियाणा
  • सिरसा न्यूज
  • राजस्थान न्यूज
  • कृषि न्यूज
  • शिक्षा व रोजगार
  • खेल समाचार
  • स्वास्थ्य समाचार
  • धार्मिक-आस्था
Follow US
Home » सीडीएलयू सिरसा: भूगोल विषय में केरियर की असीम संभावनाएं : प्रोफेसर धर्मवीर
शिक्षा व रोजगार

सीडीएलयू सिरसा: भूगोल विषय में केरियर की असीम संभावनाएं : प्रोफेसर धर्मवीर

Naresh Beniwal
By
Naresh Beniwal
Published: July 1, 2025
Share
3 Min Read
CDLU Sirsa: Huge career opportunities in Geography: Professor Dharamvir

हरियाणा के सिरसा में स्थित चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय, सिरसा के भूगोल विभाग ने अकादमिक गुणवत्ता, शोध उत्कृष्टता और सामाजिक सरोकारों में निरंतर प्रगति करते हुए आगामी शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया आरंभ कर दी है।

एमएससी जियोग्राफी (भूगोल) की 50 सीट्स हैं और इस विभाग दाखिला लेने के इच्छुक विधार्थी 07 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर धर्मवीर सिंह ने बताया कि विभाग का मुख्य उद्देश्य नवाचार आधारित शिक्षण-अधिगम पद्धतियों को प्रोत्साहित करना, व्यावसायिक दक्षता को बढ़ाना तथा अंतर्विषयक और उभरते ज्ञान क्षेत्रों में गुणवत्ता युक्त शोध को बढ़ावा देना है। विभाग की दृष्टि है कि मानव और प्राकृतिक प्रणालियों के शैक्षणिक एवं अनुसंधानिक विकास में अग्रणी भूमिका निभाया जाना समय की मांग है।

sirsa news
सिरसा के 7 समाचार  : लोगो डिजाइन करें, विजेता को मिलेंगे 50 हजार, रानियां तहसील कैंटीन ठेके की नीलामी 30 मार्च को
Developed by Mukesh Gusaiana

उन्होंने बताया कि भूगोल विभाग अपने मिशन के अनुरूप महत्वाकांक्षी छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने हेतु संकल्पबद्ध है। विभाग छात्रों की क्षमताओं को निखारते हुए उनमें नेतृत्व गुणों का विकास करता है, उन्हें नैतिक मूल्यों से सज्जित करता है तथा अनुसंधान की ओर प्रेरित करता है। यह विभाग ऐसे युवा भूगोलवेत्ताओं का निर्माण कर रहा है जो उच्च शिक्षा, राष्ट्रीय व क्षेत्रीय योजना, जीआईएस, रिमोट सेंसिंग, पर्यावरण संरक्षण तथा सतत विकास के क्षेत्रों में सार्थक योगदान दे सकें। विभाग सामाजिक और पर्यावरणीय मुद्दों के समाधान में भूगोल विज्ञान के प्रभावी उपयोग को भी प्राथमिकता देता है।

भूगोल विषय की व्यापक संभावनाओं की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि यह विषय न केवल अकादमिक और शोध क्षेत्र में, बल्कि रोजगार की दृष्टि से भी अत्यंत समृद्ध है। वर्तमान युग में जीआईएस और रिमोट सेंसिंग विशेषज्ञों की भारी मांग है। इसके अतिरिक्त शहरी और ग्रामीण योजना, आपदा प्रबंधन, जलवायु परिवर्तन अध्ययन, पर्यावरणीय प्रभाव आंकलन, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट, जनगणना, मानचित्रण, सरकारी सेवाओं, नीति निर्माण, शिक्षण, अंतरराष्ट्रीय संगठन तथा एनजीओ क्षेत्रों में भूगोल विषय के जानकारों की महती भूमिका है। भूगोल की बहु-विषयक प्रकृति इसे विज्ञान, समाजशास्त्र, पर्यावरण और तकनीक से जोड़ती है, जिससे यह छात्रों के लिए एक व्यवहारिक और रोजगारोन्मुख विकल्प बन जाता है।

HBSE Result 2026 Latest Update
HBSE Result 2026 Latest Update: इस दिन आएगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट
Developed by Mukesh Gusaiana

उन्होंने बताया कि विभाग में वर्तमान में चेयरपर्सन कार्यालय, क्लर्क कार्यालय, तीन फैकल्टी कार्यालय, तीन कक्षा कक्ष तथा तीन प्रयोगशालाएं उपलब्ध हैं, जो छात्रों को व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक दृष्टि से सशक्त बनाने हेतु आधुनिक संसाधनों से युक्त हैं। भूगोल विभाग न केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता की दिशा में अग्रसर है, बल्कि उत्तरदायी नागरिकता और सामाजिक चेतना को भी बढ़ावा देने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान कर रहा है। आगामी प्रवेश सत्र में अधिकाधिक छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व शोध के इस समर्पित केंद्र में शामिल होने हेतु आमंत्रित किया गया है। भूगोल विभाग भविष्य की आवश्यकताओं को दृष्टिगत रखते हुए अपने शैक्षणिक, अनुसंधान व सामाजिक दायित्वों को निरंतर निभा रहा है।

प्री नेशनल शूटिंग 10 मीटर एयर पिस्टल डीफ़ प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल
कागदाना के मकसूद ने दादी का सपना किया साकार, प्री नेशनल मूक बधिर deaf mute शूटिंग गेम्स में जीता गोल्ड मेडल
Developed by Mukesh Gusaiana

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads
Share
Previous Article बरसात ने मचाई तबाही:खराब हुई 1.10 लाख क्विंटल चीनी, शुगर मिल को 50 करोड़ का नुकसान
Next Article रेलवन (RailOne) ऐप का शुभारंभ रेलवे मंत्री द्वारा CRIS के 40वें स्थापना दिवस समारोह में किया गया

ताजा खबरें

नहराणा लुहार मेले की खासियत: क्यों खास है देदा पीर मेला, जानिए जगराता, भंडारा और कुश्ती दंगल की पूरी कहानी
धार्मिक-आस्था
Deepanshu Jindal IAS
माधोसिंघाना में आईएएस दीपांशु जिंदल का स्वागत: आईएएस विजयवर्धन सारस्वत और उनकी पत्नी आईएएस रीतिका परम्परागत पहनावे में मंच पर पहुंचे
किसान सक्सेस स्टोरी सिरसा न्यूज
Anemia awareness Sirsa
छात्रों को सिखाए गए प्राथमिक उपचार के गुर, सिरसा स्कूल में हेल्थ कैंप आयोजित
सिरसा न्यूज स्वास्थ्य समाचार
ऐलनाबाद में हृदयविदारक घटना, पुत्र ने पिता को उतारा मौत के घाट
सिरसा न्यूज
sirsa news
सिरसा के गांव ढूकड़ा के खेतों में लगी आग, दमकल विभाग ने पाया काबू
कृषि न्यूज सिरसा न्यूज
Sirsa Heat Wave News 2026 
Sirsa Heat Wave Alert 2026: भीषण गर्मी व लू से बचाव के लिए नागरिक बरतें सावधानी
स्वास्थ्य समाचार
Weather Update chopta sirsa
Weather Update: चोपटा सिरसा में आंधी और बारिश की संभावना, आज हरियाणा-पंजाब-राजस्थान में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय
कृषि न्यूज
gold scam India
2.49 करोड़ लेकर दे गए नकली सोना! 50 तोले सोना भी ले गए, बदले में दिया पीतल!
हरियाणा
नोहर अनाज मंडी में फसलों की बोली और ताज़ा भाव
Sirsa nohar mandi bhav today आज के ताजा अनाज भाव, किसानों के लिए बड़ी अपडेट
कृषि न्यूज मंडी भाव
अभी अभी हरियाणा में बड़ा हादसा : सीवर सफाई करते समय दो सफाई कर्मियों की मौत
Home
बागवानी किसानों को 6 करोड़ तक अनुदान! हरियाणा सरकार की नई योजना से बढ़ेगी आय
Home
NET exam qualified student सरोज NET
सरोज ने NET परीक्षा क्वालिफाई कर बढ़ाया गांव रुपाणा का मान, जमाल कॉलेज में खुशी का माहौल NET exam qualified student
Home
choptaplus.comchoptaplus.com
Follow US
© 2022 • All rights reserved• | Proudly Hosted by Mukesh Gusaiana
  • Home
  • About Us
  • Contact Us  
  • Disclaimer  
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?