दादी हाजरी बानो पोते के ना सुन पाने और ना बोल पाने से रहती थी चिंतित, पोते ने दर्द को गर्व में बदल दिया
नाथुसरी चोपटा। हरियाणा के सिरसा जिले के गाँव कागदाना के लिए यह गर्व का विषय है कि गाँव के होनहार खिलाड़ी deaf mute मकसूद पुत्र नेक मोहमद ने भोपाल में आयोजित ओपन नेशनल शूटिंग गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर गांव कागदाना का पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इससे पहले मकसूद प्री स्टेट डीफ प्रतियोगिता में ब्रोंज मेडल भी जीत चुका है।

पोते की मेहनत और लगन ने उस दर्द को गर्व में बदल दिया
मकसूद की इस उपलब्धि ने न केवल गाँव बल्कि उनके परिवार में भी खुशी की लहर दौड़ा दी है। विशेष रूप से उनकी दादी हाजरा बानो पत्नी स्व. सादिक खान के लिए यह पल जीवन का सबसे बड़ा और भावुक क्षण बन गया है। परिजनों के अनुसार, मकसूद के बचपन से ही न बोल पाने और न सुन पाने की स्थिति के कारण दादी के मन में हमेशा एक दर्द और चिंता रहती थी। उन्हें अपने पोते के भविष्य की फिक्र सताती थी, लेकिन आज उसी पोते की मेहनत और लगन ने उस दर्द को गर्व में बदल दिया है। हाजरी बानो ने भावुक होकर कहा कि उन्हें अपने पोते पर बेहद गर्व है और उसकी सफलता ने उनके दिल को सुकून दिया है।
प्री नेशनल शूटिंग 10 मीटर एयर पिस्टल डीफ़ प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल
मकसूद की यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि मजबूत इरादों और कठिन परिश्रम के दम पर हर बाधा को पार किया जा सकता है। गाँव कागदाना में इस उपलब्धि को लेकर खुशी का माहौल है और ग्रामीणों द्वारा मकसूद को बधाइयाँ दी जा रही हैं।अभिभावकों व एकेडमी संचालक संदीप देहरू (। बिल्लूने मकसूद ख़ान सन ऑफ़ नेक मोहेमद कागदाना ने प्री नेशनल शूटिंग 10 मीटर एयर पिस्टल डीफ़ प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल करने पर बधाई दी। और भविष्य के लिए शुभकानाएं दी।
ये टूर्नामेंट भोपाल में इंडिया ओपन कंपीटिशन इन राइफल एंड पिस्टल इवेंट 2026 में अपने सटीक निशाने से नेशनल ने आपनी जगह बनाई। एकेडमी के कोच प्रल्हाद कासनियां ने संयुक्त रूप से बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर से प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए आ रहे हैं।
उन्होंने ने बताया कि इन सभी शूटरों ने अपने सटीक निशाने से प्री नेशनल क्वालीफाई कर अपने अभिभावकों व एकेडमी का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि ये शूटर एकेडमी में प्रशिक्षणरत हैं मकसूद पिछले 7 महीने से जोरा शूटिंग स्पोर्ट्स अकैडमी में आपने गेम के लिए ट्रेनिंग ले रहा था।
