choptaplus.comchoptaplus.comchoptaplus.com
  • Home
  • हरियाणा
  • सिरसा न्यूज
  • राजस्थान न्यूज
  • कृषि न्यूज
  • शिक्षा व रोजगार
  • खेल समाचार
  • स्वास्थ्य समाचार
  • धार्मिक-आस्था
Search
Notification Show More
choptaplus.comchoptaplus.com
  • Home
  • हरियाणा
  • सिरसा न्यूज
  • राजस्थान न्यूज
  • कृषि न्यूज
  • शिक्षा व रोजगार
  • खेल समाचार
  • स्वास्थ्य समाचार
  • धार्मिक-आस्था
Search
  • Home
  • हरियाणा
  • सिरसा न्यूज
  • राजस्थान न्यूज
  • कृषि न्यूज
  • शिक्षा व रोजगार
  • खेल समाचार
  • स्वास्थ्य समाचार
  • धार्मिक-आस्था
Follow US
Home » दो सगी बहनों आराध्या व कृतिका जैन का वैराग्य पथ की ओर प्रस्थान
हरियाणा

दो सगी बहनों आराध्या व कृतिका जैन का वैराग्य पथ की ओर प्रस्थान

Naresh Beniwal
By
Naresh Beniwal
Published: October 26, 2025
Share
7 Min Read
  1. दो सगी बहनों आराध्या व कृतिका जैन का वैराग्य पथ की ओर प्रस्था

रानियां में भव्य तिलक अभिनंदन समारोह, मालेरकोटला में फरवरी 2026 को होंगी जैन दीक्ष

  • रानियां में भव्य तिलक अभिनंदन समारोह, मालेरकोटला में फरवरी 2026 को होंगी जैन दीक्षा
    रानियां में भव्य तिलक अभिनंदन समारोह, मालेरकोटला में फरवरी 2026 को होंगी जैन दीक्षा

जब आज की युवा पीढ़ी आधुनिकता की चकाचौंध, सोशल मीडिया और भौतिक सुख-सुविधाओं में उलझी हुई है, वहीं जालंधर पंजाब की दो सगी बहनों आराध्या जैन (18) और कृतिका जैन (17) ने सांसारिक मोह-माया को त्यागकर तप, संयम और अध्यात्म के मार्ग पर चलने का अद्भुत निर्णय लिया है। जैन धर्म की अनन्य अनुयायी ये दोनों बहनें आठ वर्षों से महासाध्वी स्वाती जी महाराज की शिष्याओं के रूप में वैराग्य जीवन जी रही हैं और अब वे 22 फरवरी 2026 को पंजाब के मलेरकोटला में आचार्य सम्राट डॉ. शिवमुनि जी महाराज की आज्ञानुसार दीक्षा ग्रहण करेंगी।

 

तिलक अभिनंदन समारोह बना ऐतिहासिक आयोजन

रानियां स्थित जैन धर्मशाला में रविवार को दोनों वैरागन बहनों का तिलक अभिनंदन समारोह अत्यंत श्रद्धा व भव्यता से संपन्न हुआ। यह अवसर महासाध्वी स्वर्ण कांता जी महाराज की जयंती के शुभ दिन पर आयोजित किया गया। इस मौके पर महासाध्वी स्वाती जी महाराज ठाणा-5 के सान्निध्य में दोनों बहनों को पारंपरिक रीति से दुल्हन के समान अलंकृत किया गया। सुबह रानियां नगर में आलीशान ओपन गाड़ी में सजी हुई दोनों वैरागन बहनों की शोभायात्रा निकाली गई जो ढोल-नगाड़ों, जयकारों और पुष्प वर्षा के बीच मुख्य बाजारों से होकर गुजऱी। श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक नृत्य करते हुए संयम और त्याग की राह पर अग्रसर हो रही इन बाल वैरागनों का अभिनंदन किया। जैन धर्मशाला पहुंचने पर जैन सभा रानियां के प्रधान बहादुर जैन, सचिव सोमप्रकाश तथा समाज के अन्य पदाधिकारियों ने सर्वप्रथम दोनों वैरागन बहनों को तिलक लगाकर समारोह की विधिवत शुरुआत की। इसके पश्चात जैन समाज के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने क्रमवार उन्हें तिलक लगाकर आशीर्वाद दिया।

 

स्वर्ण कांता जी महाराज की जयंती पर श्रद्धासुमन

gold scam India
2.49 करोड़ लेकर दे गए नकली सोना! 50 तोले सोना भी ले गए, बदले में दिया पीतल!
Developed by Mukesh Gusaiana

समारोह में महासाध्वी स्वाती जी महाराज ने अपनी गुरुणी स्वर्ण कांता जी महाराज की जीवन गाथा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन लोक कल्याण और धर्म प्रचार में समर्पित किया। उनके चमत्कार और त्याग के प्रसंग आज भी साध्वियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

 

बचपन से धर्म में गहरी आस्था

इस अवसर पर आराध्या जैन ने भावनाओं से ओतप्रोत होकर कहा—हमारे मन में बचपन से ही जैन धर्म के प्रति गहरी आस्था थी। जब हम अपनी माता सोनिया जैन के साथ प्रवचनों में जाया करती थीं, तो साध्वियों के संयममय जीवन को देखकर हमारे हृदय में भी यही भावना उत्पन्न हुई कि क्या हम भी ऐसा जीवन जी सकते हैं? उसी क्षण मन ने उत्तर दिया—हाँ। और तभी से हमने धर्म के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। आराध्या और कृतिका ने बताया कि वे बचपन से ही भौतिक वस्तुओं से विरक्त थीं और जब गुरुणी स्वाती जी महाराज की शरण में आईं तो धर्म, तपस्या और त्याग का वास्तविक अर्थ समझ में आया। उन्होंने कहा कि आज के आधुनिक युग में मोबाइल, इंटरनेट और फैशन की दुनिया से दूर रहना कठिन ज़रूर है, पर असंभव नहीं—यदि जीवन में धर्म का जज्बा हो तो।

 

दीक्षा के लिए आठ वर्षों से कर रहीं साधना

दोनों बहनें पिछले आठ वर्षों से महासाध्वी स्वाती जी महाराज के साथ वैरागन के रूप में रहकर जैन आगम, दर्शन और आचार का गहन अध्ययन कर रही हैं। आराध्या और कृतिका दोनों ने जैन शास्त्रों, 25 बोल, 67 बोल, पुच्छिसुणं, प्रतिक्रमण, नवत्तत्व, गुणस्थान, कर्म ग्रंथ, भक्तामर स्तोत्र, दशवैकालिक सूत्र, कल्याण मंदिर स्तोत्र आदि ग्रंथों का गूढ़ अध्ययन किया है और अनेक श्लोक व स्तोत्र कंठस्थ किए हैं।

Sirsa Rain News Fatehabad Weather Update Haryana Farmers News Crop Damage News Oalavrishti News Hindi ChoptaPlus News
ChoptaPlus News हरियाणा के फतेहाबाद में बारिश और ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद, सिरसा में भी किसानों की चिंता बढ़ी
Developed by Mukesh Gusaiana

 

धार्मिक कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं की भावनाएँ उमड़ीं

कार्यक्रम के दौरान रानियां, सिरसा, अंबाला, गुडग़ांव, फतेहाबाद, हनुमानगढ़, भदौड़, मलोट, चौटाला, सरदूलगढ़ आदि स्थानों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। बच्चों ने धार्मिक नाटिकाएँ प्रस्तुत कीं जबकि रविंद्र जैन व रमा जैन ने भावपूर्ण भजनों के माध्यम से गुरु महिमा का गुणगान किया। जैन सभा सचिव ने कहा कि मालेरकोटला में होने वाले दीक्षा समारोह में रानियां से विशाल श्रद्धालुगण शामिल होगें। उन्होंने बताया कि यह केवल दीक्षा नहीं, बल्कि धर्म और तप के प्रति समाज की नई प्रेरणा का प्रतीक होगा। वहीं दीक्षा के बारे में जानकारी देते हुए एसएस जैन सभा के उपाध्यक्ष नरेश जैन एडवोकेट ने कहा कि आराध्या और कृतिका जैन का सांसारिक जीवन से विरक्ति लेकर अध्यात्म की राह पर अग्रसर होना न केवल समाज के लिए प्रेरणास्रोत है, बल्कि यह संदेश भी देता है कि त्याग और संयम आज भी इस भौतिक युग में प्रासंगिक हैं। 22 फरवरी 2026 में मलेरकोटला में होने वाला यह दीक्षा समारोह निश्चय ही जैन समाज के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में अंकित होगा।

 

उपस्थित गणमान्य

इस अवसर पर बहादुर जैन प्रधान, सचिव सोमप्रकाश, नरेश जैन एडवोकेट उपाध्यक्ष, मोहन लाल जैन, जीत जैन, साहिल जैन, सुरेन्द्र, तथा विभिन्न नगरों से आए श्रद्धालु—अंबाला, हनुमानगढ़, फतेहाबाद, मलोट, चौटाला, सरदूलगढ़, भदौड़, बंबीहा, झुम्बा—विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

sirsa news
सिरसा के 7 समाचार  : लोगो डिजाइन करें, विजेता को मिलेंगे 50 हजार, रानियां तहसील कैंटीन ठेके की नीलामी 30 मार्च को
Developed by Mukesh Gusaiana

फोटो: 26 रानियां 1 से 12

रानियां बाजार में शोभायात्रा के दौरान वैरागन बहने आराध्या जैन व कृतिका जैन।

रानियां के बाजारों में नाच-गाकर खुशी मनाते श्रद्धालुगण।

प्रवचन करते महासाध्वी स्वाती जी महाराज ठाणे-5।

धार्मिक नाटक प्रस्तुत करते जैन समाज के बच्चे।

शौभायात्रा के दौरान की झलकियां।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads
Share
Previous Article 90.4 एफएम रेडियो पर फिर से आएगी जागरूकता कार्यक्रमों की बहार
Next Article हरियाणा स्टेट ओलंपिक खेलों में संत कबीर इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ी छाए 

ताजा खबरें

नहराणा लुहार मेले की खासियत: क्यों खास है देदा पीर मेला, जानिए जगराता, भंडारा और कुश्ती दंगल की पूरी कहानी
धार्मिक-आस्था
Deepanshu Jindal IAS
माधोसिंघाना में आईएएस दीपांशु जिंदल का स्वागत: आईएएस विजयवर्धन सारस्वत और उनकी पत्नी आईएएस रीतिका परम्परागत पहनावे में मंच पर पहुंचे
किसान सक्सेस स्टोरी सिरसा न्यूज
Anemia awareness Sirsa
छात्रों को सिखाए गए प्राथमिक उपचार के गुर, सिरसा स्कूल में हेल्थ कैंप आयोजित
सिरसा न्यूज स्वास्थ्य समाचार
ऐलनाबाद में हृदयविदारक घटना, पुत्र ने पिता को उतारा मौत के घाट
सिरसा न्यूज
sirsa news
सिरसा के गांव ढूकड़ा के खेतों में लगी आग, दमकल विभाग ने पाया काबू
कृषि न्यूज सिरसा न्यूज
Sirsa Heat Wave News 2026 
Sirsa Heat Wave Alert 2026: भीषण गर्मी व लू से बचाव के लिए नागरिक बरतें सावधानी
स्वास्थ्य समाचार
Weather Update chopta sirsa
Weather Update: चोपटा सिरसा में आंधी और बारिश की संभावना, आज हरियाणा-पंजाब-राजस्थान में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय
कृषि न्यूज
gold scam India
2.49 करोड़ लेकर दे गए नकली सोना! 50 तोले सोना भी ले गए, बदले में दिया पीतल!
हरियाणा
नोहर अनाज मंडी में फसलों की बोली और ताज़ा भाव
Sirsa nohar mandi bhav today आज के ताजा अनाज भाव, किसानों के लिए बड़ी अपडेट
कृषि न्यूज मंडी भाव
अभी अभी हरियाणा में बड़ा हादसा : सीवर सफाई करते समय दो सफाई कर्मियों की मौत
Home
बागवानी किसानों को 6 करोड़ तक अनुदान! हरियाणा सरकार की नई योजना से बढ़ेगी आय
Home
NET exam qualified student सरोज NET
सरोज ने NET परीक्षा क्वालिफाई कर बढ़ाया गांव रुपाणा का मान, जमाल कॉलेज में खुशी का माहौल NET exam qualified student
Home
choptaplus.comchoptaplus.com
Follow US
© 2022 • All rights reserved• | Proudly Hosted by Mukesh Gusaiana
  • Home
  • About Us
  • Contact Us  
  • Disclaimer  
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?