पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मानसून सक्रिय है। इससे जगह जगह बरसात हो रही है। वीरवार यानि आज 24 जुलाई 2025 को भी मौसम में बदलाव रहेगा। हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर में बरसात से राहत की उम्मीद है,
सावन माह के मौसम में दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ बिहार से लेकर राजस्थान तक मूसलाधार बरसात ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कई जगहों पर नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में 24 जुलाई को फिर से तूफानी बरसात का अलर्ट जारी कर दिया है।
यहां भीषण गर्मी का सिलसिला शुरू
यूपी प्रदेश के अंदर मौसम का मिजाज फिर से बदल गया है। इस वक्तदिन में भीषण गर्मी का सिलसिला शुरू हो गया है। राजधानी लखनऊ से लेकर अधिकतर जिलों में गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। जबकि मेरठ, मुजफ्फरनगर और झांसी समेत कई जिलों में बारिश भी दर्ज की गई है। मेरठ जिले से सबसे अधिक बरसात रिकॉर्ड की गई है।
