mahendra india news, new delhi
मानसून सक्रिय होने से मौसम में आज बुधवार यानि 30 जुलाई 2025 को बदलाव रहेगा। अधिक बरसात से बिहार, उत्तर प्रदेश से लेकर एमपी- उत्तराखंड तक नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, राजस्थान में 30 जुलाई तक आसमान में बादल छाए रहने और कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है। ऐसे में तापमान में भी गिरावट की उम्मीद है। लोगों को भारी उमस से राहत मिल सकती है।
यूपी में मौसम कैसा रहेगा
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में 30 जुलाई के लिए मूसलाधार बरसात और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। कई स्थानों पर अधिक बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। ा
मौसम विभाग ने 30 जुलाई के अंदर मध्यम से हल्की बरसात के आसार हैं।
राजस्थान में मौसम कैसा रहेगा
मौसम विभाग ने 30 जुलाई को राजस्थान के अंदर कई स्थानों पर मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश में 30 जुलाई को 15 से अधिक जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
