चौपटा क्षेत्र के जमाल गांव स्थित चौधरी केआरएम स्नातकोत्तर महिला कॉलेज की एम ए हिंदी की छात्रा सुदेश ने हिंदी विषय में नेट परीक्षा पास करके इतिहास रच दिया है।
गांव कैंरावाली निवासी सुदेश हमेशा से ही चौधरी के आर एम स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय जमाल की एक प्रतिभाशाली छात्रा रही है। इस महत्वपूर्ण कामयाबी पर कॉलेज के सचिव सुनील बैनीवाल, प्रधान राजेश कुमार, महाविद्यालय निदेशक वेदप्रकाश गुप्ता, प्रिंसिपल डॉक्टर दलजीत सिंह, प्राध्यापकों कविता सुथार, लक्ष्मी सिद्धू, सोनिया दत्ता, जसवीर सिंह, सुनीता रानी, पुस्तकालय अधीक्षक कविता रानी, कविता देवी, सुशीला देवी, सविता रानी, दलबीर सिंह, रश्मि, अजयपाल, संदीप कुमार, नरेश कुमार, पूजा, संगीता, रजनी रानी कृष्णा सहित कॉलेज के सभी कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने बधाई दी है।
निदेशक वेदप्रकाश गुप्ता तथा प्रिंसिपल डॉक्टर दलजीत सिंह ने सभी छात्राओं को सुदेश से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने को कहा है। प्रधान राजेश कुमार ने छात्राओं को हर सम्भव सुविधा प्रदान करने का आश्वासन दिया है और कहा है कि इस सफलता का श्रेय कॉलेज के योग्य तथा मेहनती स्टाफ को जाता है।
