choptaplus.comchoptaplus.comchoptaplus.com
  • Home
  • हरियाणा
  • सिरसा न्यूज
  • राजस्थान न्यूज
  • कृषि न्यूज
  • शिक्षा व रोजगार
  • खेल समाचार
  • स्वास्थ्य समाचार
  • धार्मिक-आस्था
Search
Notification Show More
choptaplus.comchoptaplus.com
  • Home
  • हरियाणा
  • सिरसा न्यूज
  • राजस्थान न्यूज
  • कृषि न्यूज
  • शिक्षा व रोजगार
  • खेल समाचार
  • स्वास्थ्य समाचार
  • धार्मिक-आस्था
Search
  • Home
  • हरियाणा
  • सिरसा न्यूज
  • राजस्थान न्यूज
  • कृषि न्यूज
  • शिक्षा व रोजगार
  • खेल समाचार
  • स्वास्थ्य समाचार
  • धार्मिक-आस्था
Follow US
Home » टैब वितरण घोटाले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर की जाए कड़ी कार्रवाई: कुमारी सैलजा
हरियाणा

टैब वितरण घोटाले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर की जाए कड़ी कार्रवाई: कुमारी सैलजा

Naresh Beniwal
By
Naresh Beniwal
Published: August 3, 2025
Share
4 Min Read
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने कहा है कि प्रदेश की भाजपा सरकार की शिक्षा व्यवस्था की सच्चाई उस समय खुलकर सामने आ गई जब कोविड काल में 700 करोड़ रुपये के खरीदे गए 05 लाख टैबलेट आज मात्र खिलौना बनकर रह गए है। ऐसे में सरकार को चाहिए कि वह टैब घोटाले की निष्पक्ष जांच करवाकर दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे, जिन्होंने टैब के नाम पर देश के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया।
मीडिया को जारी बयान में सांसद कुमारी सैलजा ने कहा है कि कोविड काल में सरकार स्कूलों के पांच लाख विद्यार्थियों को 700 करोड़ रुपये कीमत के टैब शैक्षणिक सत्र 2025-26 में बिना सिम और बिना नेट सुविधा के बंद पड़े है ये कब चालू होंगे किसी के पास कोई जवाब नहीं है फिलहाल तो ये मात्र खिलौना बने हुए हैं। कुमारी सैलजा ने कहा कि यह योजना तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सरकार के कार्यकाल में शुरू हुई थी पर मौजूदा सरकार ने इस योजना को ही पानी पिला दिया है। इससे विद्यार्थियों को लाभ तो क्या हुआ अब तक उन्हें नुकसान ही हो रहा है। इन टैब में तीन साल तक के लिए ही पाठ्यक्रम डाला गया था, सरकार इनका डाटा भी बदलना चाहती थी पर वह काम भी नहीं हुआ।
सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि सरकार आंख बंदकर अधिकारियों पर भरोसा करते हुए योजनाएं लागू कर देती है उनसे लाभ हो रहा है या नुकसान इस ओर सरकार ध्यान ही नहीं देती। सरकार ने सेंट्रलाइज्ड परचेजिंग के माध्यम से खुद भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया। सरकार की शिक्षा नीति सदा धराशायी होती रही है। जहां स्कूलों में बिजली का कनेक्शन तक नहीं है वहां पर कंप्यूटर भेज दिए गए, जहां पर नेट नहीं सिम नहीं वहां के बच्चों को हाथ में दिखावे के लिए टैब पकड़ा दिए गए बाद में टैब के दुरुपयोग के बहाने वापस भी ले लिए गए, दुरुपयोग करने वालों की संख्या बेहद कम थी, उन्हीं से वापस लेना उचित होता। अप्रैल 2025-26 का शैक्षणिक सत्र शुरू हो चुका है पर टैबलेट वितरित नहीं किए गए, शायद किसी कोने में पड़े धूल फांक रहे होंगे।
सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि सरकार को सबसे पहले इंफ्रास्ट्रक्चर की ओर ध्यान देना चाहिए, स्कूलों में बिजली, पानी और शौचालयों का प्रबंध होना चाहिए। जर्जर भवनों की अगर मरम्मत लायक हो तो मरम्मत करवाई जाए या नए भवन बनवाए जाए। स्कूलों में बिजली के कनेक्शन के साथ ही नेट की सुविधा होनी चाहिए, वाईफाई की सुविधा भी प्रदान की जा सकती है। सरकार के भेजे गए कंप्यूटर भी स्कूल के किसी कोने में पड़े होंगे ऐसे ही हालात एजूसेट के भी हुए। बिना सोच विचार के कंप्यूटर, टैब और एजूसेट भेजने पीछे भ्रष्टाचार की बू आती है। सांसद कुमारी सैलजा ने सरकार से मांग की है कि टैब अगर खराब है तो उन्हें ठीक करवाकर और सिम व नेट की सुविधा प्रदान करते हुए बच्चों को वितरित किए जाए क्योंकि ये बच्चों के हितों को ध्यान में रखते हुए ही खरीदे गए थे। या सरकार ने मान लिया है कि 700 करोड़ रुपये तो गए पानी में।

gold scam India
2.49 करोड़ लेकर दे गए नकली सोना! 50 तोले सोना भी ले गए, बदले में दिया पीतल!
Developed by Mukesh Gusaiana

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads
Share
Previous Article भाजपा शासन में खौफ के साए तले जीने को विवश हैं महिलाएं: कृष्णा फौगाट
Next Article घर-घर दिया जाएगा भागवत कथा का निमंत्रण: स्वामी पे्रम प्रकाशानंद

ताजा खबरें

नहराणा लुहार मेले की खासियत: क्यों खास है देदा पीर मेला, जानिए जगराता, भंडारा और कुश्ती दंगल की पूरी कहानी
धार्मिक-आस्था
Deepanshu Jindal IAS
माधोसिंघाना में आईएएस दीपांशु जिंदल का स्वागत: आईएएस विजयवर्धन सारस्वत और उनकी पत्नी आईएएस रीतिका परम्परागत पहनावे में मंच पर पहुंचे
किसान सक्सेस स्टोरी सिरसा न्यूज
Anemia awareness Sirsa
छात्रों को सिखाए गए प्राथमिक उपचार के गुर, सिरसा स्कूल में हेल्थ कैंप आयोजित
सिरसा न्यूज स्वास्थ्य समाचार
ऐलनाबाद में हृदयविदारक घटना, पुत्र ने पिता को उतारा मौत के घाट
सिरसा न्यूज
sirsa news
सिरसा के गांव ढूकड़ा के खेतों में लगी आग, दमकल विभाग ने पाया काबू
कृषि न्यूज सिरसा न्यूज
Sirsa Heat Wave News 2026 
Sirsa Heat Wave Alert 2026: भीषण गर्मी व लू से बचाव के लिए नागरिक बरतें सावधानी
स्वास्थ्य समाचार
Weather Update chopta sirsa
Weather Update: चोपटा सिरसा में आंधी और बारिश की संभावना, आज हरियाणा-पंजाब-राजस्थान में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय
कृषि न्यूज
gold scam India
2.49 करोड़ लेकर दे गए नकली सोना! 50 तोले सोना भी ले गए, बदले में दिया पीतल!
हरियाणा
नोहर अनाज मंडी में फसलों की बोली और ताज़ा भाव
Sirsa nohar mandi bhav today आज के ताजा अनाज भाव, किसानों के लिए बड़ी अपडेट
कृषि न्यूज मंडी भाव
अभी अभी हरियाणा में बड़ा हादसा : सीवर सफाई करते समय दो सफाई कर्मियों की मौत
Home
बागवानी किसानों को 6 करोड़ तक अनुदान! हरियाणा सरकार की नई योजना से बढ़ेगी आय
Home
NET exam qualified student सरोज NET
सरोज ने NET परीक्षा क्वालिफाई कर बढ़ाया गांव रुपाणा का मान, जमाल कॉलेज में खुशी का माहौल NET exam qualified student
Home
choptaplus.comchoptaplus.com
Follow US
© 2022 • All rights reserved• | Proudly Hosted by Mukesh Gusaiana
  • Home
  • About Us
  • Contact Us  
  • Disclaimer  
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?