प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा शुरू किए गए एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत बाबा सरसाईनाथ सेवा ट्रस्ट रजि. 2126 व चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ द्वारा संत बाबा बघेल सिंह व संत बाबा अजीत सिंह की बरसी पर पौधे रोपित किए गए।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी चंद्र मोहन ने शिरकत की। इस मौके पर समाजसेवी चंद्रमोहन ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सब की जिम्मेवारी है। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधों के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। पौधारोपण ही नहीं, उनकी सार-संभाल भी समय-समय पर जरूरी है। चंद्रमोहन ने कहा कि बाबा सरसाईनाथ सेवा ट्रस्ट समाजसेवा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बेहतरीन कार्य कर रहा है।
ट्रस्ट के कार्यों से प्रभावित होकर अन्य संगठन भी इस दिशा में उनके साथ कदमताल करने लगे हंै। नायब सिंह सैनी प्रदेश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री हंै, जिन्होंने संस्थाओं को प्रोत्साहित करते हुए लगातार उनका सहयोग किया, जिसके कारण यह आंदोलन अब जनआंदोलन का रूप ले चुका है। उन्होंने आमजन से भी आह्वान किया कि वे अपने घरों में हर खुशी के अवसर पर एक पौधा अवश्य रोपित करें, ताकि बिगड़ते पर्यावरण संतुलन को सुधार जा सके।
इस मौके पर अंतर्राष्ट्रीय समाजसेवी सरदार रणजीत सिंह टक्कर, प्रधान रविंद्र सैनी, डा. सतवीर कंबोज, बिंदर सिंह, तेज सिंह, मंसाराम स्वामी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।