हरियाणा प्रदेश में सीईटी की परीक्षा 26 व 27 जुलाई को हैं। इसी के साथ ही प्रदेश में हरियाणा शिक्षा बोर्ड 30 जुलाई और 31 जुलाई को एचटेट 2024 की परीक्षा ली जाएगी। आपको बता दें कि
लेवल-1 2 और 3 की परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र बोर्ड की वेबसाइट www.bseh.org.in से डाउनलोड किए जा सकते हैं। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार एवं सचिव डा. मुनीश नागपाल ने बताया कि 4 लाख से अधिक उम्मीदवार 673 केंद्रों पर परीक्षा देंगे। परीक्षा के लिए रंगीन प्रिंट आउट और फोटो लेकर आना अनिवार्य होगा।
इस परीक्षा के लिए पात्र अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक से पंजीकरण संख्या/मोबाइल नंबर के साथ पासवर्ड डालकर डाउनलोड कर सकते हैं।
आपको बता दें कि लेवल-2 (टीजीटी) की परीक्षा 31 जुलाई को प्रात: 10 बजे से 12:30 बजे तक संचालित होगी। 31 जुलाई को सांय 3 बजे से 5:30 बजे तक लेवल-1 (पीआरटी) की परीक्षा होगी।
परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थी के लिए अनिवार्य दस्तावेज उम्मीदवार इस बात का विशेष ध्यान रखें कि उन्हें प्रवेश पत्र की सेंटर कापी व उम्मीदवार कापी का एक-एक रंगीन प्रिंट आउट और पंजीकरण के समय अपलोड की गई रंगीन फोटो लगा सत्यापित करवाकर लेकर आना अनिवार्य होगा।
