Haryana Weather report: हरियाणा में मौसम को लेकर अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विभाग ने जारी ताजा पूर्वानुमान में कहा है कि हरियाणा में 12 मार्च तक मौसम साफ रहेगा। वहीं इसके बाद 13 मार्च और 14 मार्च को बारिश होने की संभावना बनी हुई है।
मौसम विभाग की मानें, तो प्रदेश के 11 शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड किया गया है। इन शहरों में करनाल, हिसार, नारनौल, सिरसा, गुरुग्राम, जींद, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़ , पानीपत और सोनीपत शामिल है।
जबकि हिसार का बालसमंद शहर पूरे हरियाणा में सबसे ठंडा रहा है। यहां का तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
हरियाणा में 12 मार्च तक बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में आने वाले 2 दिनों में 9 और 12 मार्च को दो कमजोर पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होंगे। इससे हरियाणा के मौसम में थोड़ा बदलाव और तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। वहीं चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के विशेषज्ञों का कहना है कि 9 मार्च तक हरियाणा में मौसम परिवर्तनशील लेकिन खुश्क रहने की संभावना है।
