सिरसा। संगठन पर्व के तहत नियुक्तियों की श्रृंखला में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल कौशिक के निर्देशानुसार प्रदेश आई टी प्रमुख आदित्य चावला व भाजपा जिला प्रभारी वेद फुल्लां से विचार-विमर्श उपरांत भाजपा जिलाध्यक्ष यतीन्द्र सिंह एडवोकेट ने जिला आई टी सह-प्रमुख व विधानसभा अनुसार आई टी टोली सदस्यों की नियुक्तियां की है, जिसमें टीकम चन्द चोटिया, पूर्णिमा महिवाल, मनी कालड़ा, गगनदीप सिंह को जिला आई टी सह-प्रमुख नियुक्त किया है।
इसी प्रकार रानियां विधानसभा से लखविन्द्र सिंह व राजेश छापोला को, सिरसा विधानसभा से पुनीत बांसल व सुरेन्द्र कंबोज को व ऐलनाबाद विधानसभा से सुधीर गर्वा व बंसी गोदारा को जिला आई टी टोली का सदस्य नियुक्त किया है। जिलाध्यक्ष यतीन्द्र सिंह ने कहा कि इन नियुक्तियों से संगठन आधुनिक तकनीक से कार्य करते हुए मज़बूत होगा और जन-जन तक अपनी पहुंच बनाएगा।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे जनहितैषी कार्य एवं विकास योजनाओं से विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। प्रदेश में बिना पर्ची बिना खर्ची के मिल रहे रोजगार से युवाओं में पढ़ाई के प्रति रुझान बढ़ा है और युवा पीढ़ी को अब यह विश्वास हो गया है कि पढऩे लिखने के बाद पारदर्शी तरीके से उन्हें रोजगार अवश्य मिल जाएगा। युवाओं व जनमानस में यह सोच और विश्वास पीएम मोदी व सीएम नायब सैनी की नीतियों से सम्भव हो पाया है।
