RSSB Exam Calendar 2026: CET समेत 5 परीक्षाओं की नई तारीखRSSB Exam Calendar 2026: CET समेत 5 परीक्षाओं की नई तारीख

जयपुर, 30 सितंबर 2026। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने 5 बड़ी भर्ती परीक्षाओं का संशोधित कैलेंडर जारी कर दिया है। पंचायतीराज चुनावों को देखते हुए परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। अब ये परीक्षाएं नवंबर 2026 से फरवरी 2027 के बीच होंगी। नए कैलेंडर में टीचिंग एसोसिएट भर्ती, CET सीनियर सेकेंडरी, CET स्नातक स्तर, प्रयोगशाला परिचारक और कनिष्ठ अभियंता संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा शामिल हैं। बोर्ड ने अभ्यर्थियों को पुरानी तारीखों के बजाय संशोधित कार्यक्रम के हिसाब से तैयारी करने को कहा है।

CET सीनियर सेकेंडरी और ग्रेजुएशन की नई तारीख

राजस्थान CET सीनियर सेकेंडरी लेवल-2026 की परीक्षा अब 1 से 3 दिसंबर 2026 तक होगी। परीक्षा हर दिन दो पारियों में आयोजित की जाएगी।

वहीं CET ग्रेजुएशन लेवल-2026 की परीक्षा 16, 17 और 18 जनवरी 2027 को होगी। 16 और 17 जनवरी को दो-दो पारियां रहेंगी, जबकि 18 जनवरी को एक पारी में परीक्षा होगी। CET के जरिए राजस्थान की कई सरकारी भर्तियों में आवेदन की पात्रता तय होती है।

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 में हाईकोर्ट से वाल्मीकि समाज को राहत, बिना अनुभव प्रमाण पत्र भी आवेदन की अनुमति

किस भर्ती परीक्षा की तारीख कब है?

संशोधित कैलेंडर के अनुसार परीक्षाओं की तारीख इस तरह है:

भर्ती परीक्षा संशोधित परीक्षा तारीख
टीचिंग एसोसिएट संविदा भर्ती-2026 17 नवंबर से 21 दिसंबर 2026
CET सीनियर सेकेंडरी लेवल-2026 1 से 3 दिसंबर 2026
CET स्नातक स्तर-2026 16 से 18 जनवरी 2027
प्रयोगशाला परिचारक सीधी भर्ती-2025 25 जनवरी 2027
कनिष्ठ अभियंता संयुक्त सीधी भर्ती-2026 3 से 5 फरवरी 2027

टीचिंग एसोसिएट भर्ती की परीक्षाएं अलग-अलग विषयों के लिए अलग तारीखों पर होंगी। कुछ तारीखों पर एक पारी और कुछ पर दो पारियों में परीक्षा रखी गई है। बोर्ड जरूरत के अनुसार कंप्यूटर आधारित, टैबलेट आधारित या OMR माध्यम का इस्तेमाल कर सकता है।

पंचायतीराज चुनाव के कारण बदला परीक्षा कार्यक्रम

RSSB के अनुसार पहले जारी कार्यक्रम में अक्टूबर 2026 में प्रस्तावित पंचायतीराज चुनावों को ध्यान में रखते हुए बदलाव किया गया है। बोर्ड ने बताया कि संशोधित कार्यक्रम 28 सितंबर 2026 को जारी किया गया। अभ्यर्थियों को अब अपनी तैयारी और दूसरी जरूरी व्यवस्थाएं नई तारीखों के अनुसार करने की सलाह दी गई है।

अभ्यर्थी भर्ती परीक्षाओं से जुड़ा नया कार्यक्रम राजस्थान के भर्ती पोर्टल पर भी देख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *