भादरा में कारोबारी के सूने मकान में बड़ी चोरीभादरा में कारोबारी के सूने मकान में बड़ी चोरी

भादरा, 28 सितंबर। हनुमानगढ़ जिले के भादरा थाना क्षेत्र के उतरादाबास गांव में एक कारोबारी के बंद मकान को चोरों ने निशाना बना लिया। ताले तोड़कर घर में घुसे चोर करीब 20 तोला सोने के जेवरात, 2 किलो चांदी के आभूषण और 50 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए।

कारोबारी 14 अगस्त को मकान बंद कर गुजरात गए थे। 26 सितंबर को परिवार का सदस्य मकान में सामान रखने पहुंचा तो ताले टूटे मिले और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस के अनुसार जगदीश प्रसाद (78) की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया है। उनके बेटे कृष्ण कुमार तंवर गुजरात में कारोबार करते हैं। कृष्ण कुमार 14 अगस्त को अपनी कोठी पर ताला लगाकर गुजरात चले गए थे। इसके बाद मकान बंद था। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मंगलसूत्र, गलसरी और झुमकों समेत 20 तोला सोना चोरी

परिवार के अनुसार चोर घर से करीब 20 तोला सोने के जेवरात ले गए। इनमें मंगलसूत्र, दो गलसरी, रखड़ी, अंगूठियां, पेंडल, झुमके, नथनी और बालियां शामिल हैं।

इसके अलावा घर में रखे करीब 2 किलो चांदी के आभूषण भी चोरी हुए हैं। इनमें 30 चांदी के पैन, देवी-देवताओं की 35 चांदी की फोटो, दो जोड़ी पाजेब और बिछिया शामिल हैं। चोर 50 हजार रुपये की नकदी भी ले गए।

26 सितंबर को मकान पहुंचे तो टूटे मिले ताले

जगदीश प्रसाद 26 सितंबर को मकान में सामान रखने पहुंचे थे। वहां पहुंचने पर मुख्य ताले टूटे हुए मिले। अंदर जाने पर घर का सामान बिखरा मिला। जांच करने पर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी गायब मिली।

इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आसपास की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। जांच सहायक उपनिरीक्षक सुमेर सिंह को सौंपी गई है।

अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी पुलिस

भादरा थाना पुलिस मामले में अज्ञात आरोपियों की पहचान करने और चोरी गए सामान की बरामदगी के प्रयास कर रही है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *