gogamedi mela 2026gogamedi tol palaza me wardat

गोगामेड़ी। गोगामेड़ी टोल प्लाजा पर बुधवार तड़के एक टोलकर्मी की चाकू से हमला कर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वारदात रात करीब 3 बजे हुई। breaking news

 

बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल सवार हमलावर गोगामेड़ी मेले की ओर से टोल प्लाजा पर पहुंचे। इसी दौरान उन्होंने वहां कार्यरत टोलकर्मी युवक कारू लाल पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई।मृतक की उम्र करीब 21 वर्ष बताई जा रही

 

है तथा कारू लाल झालावाड़ जिले का निवासी बताया गया है। वारदात के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

 

घटना की सूचना मिलते ही गोगामेड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस हमलावरों की पहचान और वारदात के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

बताया जा रहा है की बाइक को गलत साइड से निकालने को लेकर टोल कर्मी और युवकों के बीच विवाद हुआ था. विवाद इतना बढ़ गया कि तीनों युवकों ने कारू लाल पर तलवार और चाकू से हमला कर दिया.

फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। मामले में पुलिस की जांच के बाद ही वारदात से जुड़ी अन्य जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *