Kheri Village Murrah Bull NavabKheri Village Murrah Bull Navab

चोपटा । गोगामेड़ी पशु मेला न्यूज़ :   हरियाणा की सीमा के साथ लगते राजस्थान के गोगामेड़ी में पशु मेले में प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें हरियाणा राजस्थान पंजाब सहित कई प्रदेशों के पशु पालक अपने पशु लेकर पहुंचे।

 

इस बार एक झोटा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव खेड़ी के मुर्रा नस्ल के झोटे नवाब की। इस झोटे का नाम उसके मालिक अशोक साहु ने नवाब रखा है। नवाब अपनी शानदार बनावट, ऊंचे कद और बेहतरीन नस्लीय गुणों के कारण यह झोटा प्रदर्शनी में चर्चा का केंद्र बना हुआ है। वहीं कुम्हारिया के झोटे जीत को चौथा स्थान मिला।

 

नवाब’ ने इस मेले में प्रमुख श्रेणियों में जीत दर्ज कर अपनी श्रेष्ठता साबित की। गोगामेडी चैंपियन का खिताब मिला, जिसके लिए 15 हजार सौ रुपये का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया। इसकी उपलब्धियों की सराहना मेले में आए लोगों व मेला प्रबंध कमेटी के आयोजकों ने की।

Kheri Village Murrah Bull
Kheri Village Murrah Bull

गांव खेड़ी के पशु पालक अशोक कुमार ने बताया कि जब यह दो साल का था, तब पंजाब के मोगा से खरीदकर लाया था। यह झज्जर जिला के शेरयां में आयोजित पशु प्रतियोगिताओं में दूसरे स्थान पर रह चुका है। यही वजह है कि इसे देखने के लिए विभिन्न राज्यों के पशुपालक देखने के लिए आते हैे।

उन्होंने बताया कि अब यह पांच साल का हो चुका है। ऐसे उच्च गुणवत्ता वाले मुर्रा झोटा का सीमन देशभर में अत्यधिक मांग में रहता है। इससे किसानों को नस्ल सुधार में मदद मिलती है और उनकी आय में वृद्धि होती है। उन्होंने बताया कि इस झोटे की मां भी रिकॉर्ड दूध दे चुकी है। उसकी मां ने 24 किलो 650 ग्राम दूध देकर प्रथम स्थान पर रह चुकी है।

ये रहे परिणाम

पशु मेला के पहले दिन भैंस और झोटों की प्रतियोगिता हुई , भैंस में पहला स्थान सोनू पुत्र ईश्वरसिंह करणपुरा, दूसरा स्थान सत्येंद्र पुत्र इंद्रसिंह सागड़ा की भैंस को मिला, वहीं सुनील खारिया हिसार हरियाणा, रणधीर गोगामेड़ी , नेतराम पीरकामड़िया, रणधीर गोगामेड़ी ,राम कैलाश अमरपुरा और महेंद्रसिंह रामगढ़ को की भैंस को सांत्वना पुरस्कार मिला।

Gogamedi Jhotta Competition

झोटे प्रतियोगिता में अशोक सहू खेड़ी सिरसा हरियाणा को प्रथम, राजेश बेनीवाल सूरतपुरा के झोटे को द्वितीय स्थान मिला, वहीं राजेश खारिया हरियाणा , विकाश कुम्हारिया हरियाणा, सुरेंद्र रामगढ़, रणसिंह भिरानी, सुभाष ढंढ़ेला , भीम करणपुरा के बुल को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

सिरसा और फतेहाबाद के लोगों के लिए राहत की खबर: डेयरी विभाग ने मीठे मिल्क पाउडर की सप्लाई के लिए शुरू की नई प्रक्रिया

पशु मेला के प्रभारी दिनेश कुमार जांगिड़ ने बताया कि प्रथम को और द्वितीय स्थान पर तथा जबकि पांच स्थान तक आने वाले सांत्वना पुरस्कार और प्रमाण पत्र दिया जाएगा l प्रतियोगिता के दूसरे दिन सोमवार को ऊंट और घोड़ी प्रतियोगिता होगी l गोवंश में लम्पी रोग का संक्रमण न फैले इसके लिए विभाग ने गाय की प्रतियोगिता नहीं करवाने का फैसला लिया l

https://www.choptaplus.in/SuccessStory/harvinder-kaur-became-selfreliant-by-joining-a-selfhelp/cid19272630.htm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *