Indian Railways: देश में यात्रा का सबसे सुगम व सरल माध्यम रेलवे है। अक्सर आपने देखा होगा हर कोई रेलवे में सफर करता है। जानकारी के अनुसार हर दिन लाखों लोग रेल का प्रयोग करते है। लेकिन अब रेलवे बड़ा फैसला लेने जा रहा है।
टिकट से जुड़े नियम में बदलाव
भारतीय रेलवे ने टिकट से जुड़े नियमों में बदलाव की योजना बना रहा है। फिलहाल आप आरक्षित और अनारक्षित दोनों तरह के कोच में सफर कर सकते हैं। आरक्षित कोच के लिए पहले बुकिंग करानी होती है। इनमें फर्स्ट एसी, सेकंड एसी, थर्ड एसी, एसी चेयर कार, स्लीपर और सेकंड सिटिंग जैसी श्रेणियां होती हैं। लेकिन जनरल कोच के लिए आप सीधे स्टेशन से टिकट खरीद सकते हैं।
इसके लिए पहले से बुकिंग की जरूरत नहीं होती। रेलवे अब जनरल टिकट के नियमों में बदलाव करने की योजना बना रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रेलवे हाल ही में कई रेलवे स्टेशनों पर भारी भीड़ और अफरातफरी के चलते जनरल टिकट व्यवस्था की समीक्षा कर रहा है। खासकर दिल्ली रेल हादसे के बाद रेलवे सतर्क हो गया है।
दो बड़े बदलाव
भारतीय रेलवे दो बड़े बदलाव करने की योजना बना रहा है, नए नियमों के तहत हर जनरल टिकट किसी खास ट्रेन के लिए जारी किया जाएगा। यात्री सिर्फ उसी ट्रेन में यात्रा कर सकेंगे, जिसके लिए उन्होंने टिकट खरीदा है। इससे लोग मनमाने तरीके से ट्रेन बदलकर यात्रा नहीं कर सकेंगे। इस नियम से रेलवे को भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों की संख्या को मैनेज करने में मदद मिलेगी।
इसके अलावा जनरल टिकट की वैधता नियमों के मुताबिक तीन घंटे बाद तक होती है। लेकिन अब अगर कोई यात्री तीन घंटे के भीतर यात्रा शुरू नहीं करता है, तो टिकट अवैध हो जाएगा। इससे टिकटों की कालाबाजारी और बिना यात्रा किए टिकट रखने की आदत पर रोक लगेगी।
