Champion Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मैच शुरु हो गया है। लगभग 8 साल के बाद इस टूर्नामेंट को अपना नया चैंपियन मिलेगा. खिताबी जंग में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने है. न्यूजीलैंड की टीम जहां पहले बैंटिग कर रही है
बता दें कि आईसीसी ने इस बार कई नियम बनाए हैं, लेकिन एक ऐसा नियम भी है जिससे भारतीय टीम को जीत नहीं मिलेगी.
इस नियम से भारत को नहीं मिलेगी जीत
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में आईसीसी की कोशिश हर हाल में नतीजा निकालने पर रहेगी. ऐसे में आईसीसी ने फाइनल मैच के लिए रिजर्व डे रखा है. अगर मौसम या किसी और वजह से आज मुकाबला नहीं खेला जाता है या पूरा नहीं होता है तो रिजर्व डे का इस्तेमाल किया जाएगा. फाइनल मैच के लिए 10 मार्च को रिजर्व डे के तौर पर रखा गया है. रिजर्व डे पर मैच वहीं से शुरू होगा जहां से रोका जाएगा. वहीं, 9 मार्च को एक भी गेंद नहीं फेंकी जाती है तो 10 मार्च को पूरा मुकाबला खेला जाएगा. लेकिन दोनों ही दिन मैच नहीं खेला जाता है तो क्या होगा?
बता दें, सेमीफाइनल मुकाबलों के लिए भी आईसीसी ने रिजर्व डे रखे थे और नियम बनाया था कि मुकाबला रद्द होता है तो ग्रुप स्टेज की टॉप टीम फाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगा. मगर, फाइनल में ऐसा नहीं होगा. दोनों ही दिन मैच का नतीजा नहीं निकलता है तो आईसीसी मुकाबले को रद्द कर देगी. यानी ना भारत मैच जीत पाएगा और ना ही न्यूजीलैंड. ऐसे में दोनों टीमों के बीच फी साझा की जाएगी.
