हरियाणा प्रदेश में मानसून सक्रिय होने से कई जिलों में बरसात हुई। प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार को प्रदेश के पलवल, फरीदाबाद और नारनौल में हल्की बरसात हुई। मौसम विज्ञानियों ने शनिवार को भी काफी जिलों में वर्षा की संभावना व्यक्त की है। मौसम विज्ञानियों ने अनुसार प्रदेश में मौसम परिवर्तनशील रहेगा। आने वाले दो दिन तक विज्ञानियों ने वर्षा होने की संभावना व्यक्त की है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार सिरसा, हिसार, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात व पलवल में बरसात की उम्मीद है।
बरसात के दौरान पानीपत जिला के मतलौडा में पुराने मकान की छत िगर गई। इससे छत के नीचे दंपती दब गया। इस दुर्घटना में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घायल पति का उपचार अस्पताल में चल रहा है।
दंपती मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और पिछले छह वर्ष से किराये पर इस मकान में रह रहे थे। मृतका की पहचान 42 साल की रूबी के रूप में हुई है। हादसा शुक्रवार अलसुबह करीब सवा तीन बजे का है। तेज वर्षा की वजह से मिट्टी और कड़ियों से बनी छत ढह गई।
आपको बता दें कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक मानसून के चलते इस बार हरियाणा प्रदेश में बेहतर बरसात हो रही है। कुछ जिलों में सामान्य से कम बरसात हुई है लेकिन हरियाणा में बेहतर बरसात होने से तापमान लगातार नीचे गिरा है।
ै।
