हरियाणा प्रदेश में एक बार फिर से मौसम बदलने वाला है। इससे प्रदेश में मानसून की झमाझम बरसात होने की संभावना बन रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले समय में अच्छी बरसात होगी।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि हरियाणा प्रदेश में 21 से 25 जुलाई तक आधे हिसार में व उत्तरी जिले पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, जींद, कैथल व वर्षा की उम्मीद बन रही है। इनमें से एक दो स्थानों पर तेज बरसात भी हो सकती है।
इससे पर्याप्त बरसात से फसलों को फायदा मिलेगा, इससे सिंचाई की लागत कम होगी और किसानों को राहत मिलेगी। बरसात से मिट्टी में नमी बनी रहेगी, जो फसलों के विकास के लिए आवश्यक है। इससे फसलों की पैदावार बढ़ सकती है।
21 जुलाई से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मानसूनी हवाएं हिमालय की तलहटी में पहुंच गई है। वहीं 21 जुलाई को एक पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय होगा। इसकी वजह से उत्तरी जिलों में अधिक बरसात की उम्मीद है। तलहटी वाले क्षेत्रों में अधिक बरसात से नदियों में उफान भी आ सकता है।
रफ्तार से चलेंगी हवाएं
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस दौरान 20 किलोमीटर से 40 किलोमीटर की गति से हवाएं चलेगी। इससे मौसम में पूरी तरह से बदलाव देखने को मिलेगा।
