मानसून की जगह जगह बरसात हो रही है। मौसम में आज भी बदलाव रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों की ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक आज यानी 29 जुलाई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में बहुत भारी बरसात की उम्मीद है।
आज से उत्तराखंड में 3 अगस्त तक कई स्थानों पर बारिश हो सकती है, जबकि हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 29-30 जुलाई और 3 अगस्त को बारिश के आसार हैं। इसी अवधि में पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी बरसात की उम्मीद जताई गई है।
पश्चिमी राजस्थान में 29 जुलाई से 1 अगस्त तक और पूर्वी राजस्थान में 1 अगस्त को भारी वर्षा हो सकती है। अगले सात दिनों तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और मैदानी इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जिससे मौसम में ठंडक तो आ सकती है, लेकिन कुछ क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित भी हो सकता है।
दिल्ली एनसीआर में उमस से परेशान
मानसून की जगह जगह बरसात हो रही है। एनसीआर दिल्ली में जुलाई का माह खत्म होने को है, लेकिन दिल्ली-एनसीआर से उमस जाने का नाम ही नहीं ले रही है।
आज दिल्ली-एनसीआर में आज फिर से बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में हल्की बरसात हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आज से 31 जुलाई तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। दिन से शाम तक रोजाना हल्की बरसात हो सकती है।
वहीं पहाड़ों पर हो रही बारिश और लैंडस्लाइड से पर्यटक और स्थानीय लोग परेशान हो गए हैं। अगर यूपी-बिहार की बात करें, तो दोनों ही राज्यों में अगले दो दिनों तक बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
