ऋषिकेश-देहरादून मार्ग पर एक बड़ा हादसा हो गया है। जानकारी के अनुसार कैथल के सीवन में सावन माह में भगवान शिव के लिए डाक कांवड़ लेने जा रहे युवकों का कैंटर पलट गया। इससेे 20 कांवड़ यात्री घायल हो गए।
घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया है। घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है लेकिन सभी घायलों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम करीब चार बजे सीवन नगर से 28 युवक एक कैंटर में सवार होकर हरिद्वार कावड़ लाने के लिए निकले थे। ये सभी युवक हर वर्ष भगवान शिव के प्रति श्रद्धा रखते हुए कांवड़ यात्रा पर जाते हैं। यह उनकी 7वीं कांवड़ यात्रा थी। बताया जा रहा है कि जैसे ही वह ऋषिकेश होते हुए नीलकंठ धाम की तरफ जलाभिषेक के लिए बढ़ रहे थे, ऋषिकेश-देहरादून रोड पर उनका वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।
इस घटना के दौरान 20 युवक घायल हो गए। घायलों की सूची में सन्नी, शेखर, प्रवीण, तरसेम, रवि, रोहित, सावन, विक्रम, नितिन, साहिल, गोल्डी, अभिषेक, रजत, संदीप, सावन सहित अन्य नाम शामिल हैं। सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया।
हरिद्वार से कांवड़ लाने गये साहिल के भाई जिंदर मलिक ने बताया कि जैसे ही उन्हें सुबह दुर्घटना की सूचना मिली, तत्काल कुछ घायलों के परिजनों ऋषिकेश के लिए रवाना हो गए। कुछ लोग सुबह रवाना हुए, जबकि अन्य परिजन दोपहर में घायलों को वापस लाने के लिए निकले।
स्वजनों में दुर्घटना की खबर के बाद से ही चिंता का माहौल है लेकिन राहत की बात यह है कि सभी घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
