सिरसा। हरियाणा सरकार व निगम मैनेजमेंट द्वारा जारी की गई ऑनलाइन तबादला पॉलिसी कर्मचारी हित में नहीं है। यूनियन के विरोध के बाद भी निगम मैनेजमेंट ने 31 मई को ऑनलाइन तबादला पॉलिसी के तहत क्लर्क स्टाफ के ऑनलाइन तबादले किए गए। ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन (सम्बंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा) पहले से विरोध करती आ रही है। इस विरोध में निगम मैनेजमेंट, हरियाणा सरकार व बिजली मंत्री को पत्र लिखे जा चुके हैं। यूनियन की वार्ता समिति की मीटिंग चैयरमेन देवेन्द्र सिंह हुड्डा की अध्यक्षता में हिसार में आयोजित की गई।
यूनियन के शिष्टमंडल ने दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के निगम प्रबंधक अशोक गर्ग व चीफ एडमिन रजनीश गर्ग से मीटिंग भी की और कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत करवाया। जिसमें कर्मचारियों के सुरक्षा औजार, ऑन लाइन तबादला नीति, एक्सग्रेसिया सर्विस पॉलिसी, कर्मचारियों पर बढ़ता वर्क लोड व अन्य कर्मचारियों के काम से भी अवगत करवाया। इससे पहले वार्ता समिति उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की मैनेजमेंट से 24 जून को व 5 जुलाई को एचवीपीएनएल की मैनेजमेंट से मिली व सरकार द्वारा जारी आदर्श ऑनलाइन तबादला नीती का तीखा विरोध किया। इस विरोध के बावजूद भी निगम मैनेजमेंट ने तबादले किए इन ऑनलाइन तबादलों के विरोध में यूनियन आंदोलन करेगी।
डीएचबीवीएन की मैनेजमेंट से वार्ता दौरान बताया कि सरकार आदर्श ऑनलाइन तबादला नीति का शुभ आरंभ 29 जुलाई को करने जा रही है। यूनियन ने तीखा विरोध प्रकट करते हुए कहा कि इस नीति के खिलाफ 29 जुलाई को पूरे प्रदेश में सब डिवीजन स्तर पर ऑनलाइन तबादला नीति का पुतला दहन किया जाएगा और तमाम कर्मचारियों से भी अपील की इस नीति के विरोध में ज्यादा से ज्यादा बढ़ चढक़र शामिल हो। यूनियन की वार्ता समिति ने संयुक्त बयान जारी करते हुए राज्य चैयरमेन देवेंद्र सिंह हुड्डा, प्रधान सुरेश राठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शबीर अहमद, उप प्रधान संदीप खेदड़, सुदाम पाल मान, उपमहासचिव राजेंद्र राणा, कैशियर सुरेंद्र यादव सचिव लोकेश कुमार, विकास तिवारी ने कहा कि अभी हरियाणा सरकार ने जो ऑन लाइन तबादला नीति सभी कैटेगरी जारी की है, उसे निगमों की मैनेजमेंट ने ज्यों की त्यों लागू करके जारी किया है।
बिजली विभाग में अभी भी काफी दुर्घटना हो रही है, यह विभाग तकनीकी विभाग है इसका कार्य स्वरूप अन्य से भिन्न है। यहां पॉलिसी लागू होने से भारी जान माल का नुक़सान होगा।कर्मचारी वर्ग में इन तबादला नीति से भारी रोष बना हुआ। इन ओन लाइन तबादला नीति को रद्द किया जाए। राज्य चैयरमेन देवेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा कि मॉडल ऑन लाइन तबादला नीति के खिलाफ यूनियन पूरे प्रदेश में 15 जुलाई को यूनिट कार्यकारिणी मीटिंग करेगी, 29 जुलाई को पूरे प्रदेश में इस तबादला नीति के खिलाफ सब डिवीजन स्तर पर पॉलिसी की प्रति जलाई जाएगी। 5 अगस्त को पूरे प्रदेश में सभी कार्यकारी अभियंता के कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन करने के बाद अतिरिक्त चीफ सैक्टरी बिजली विभाग व बिजली मंत्री हरियाणा सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा व अगली रणनीति राज्य कार्यकारिणी मीटिंग बुलाकर घोषित की जाएगी।
