choptaplus.comchoptaplus.comchoptaplus.com
  • Home
  • हरियाणा
  • Chopta Sirsa News
  • अजब गजब
  • शिक्षा
  • खेल
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • Health
  • Mandi Bhav
  • Yojana
  • Agriculture
  • Rashifal
  • Jobs
  • Education
  • Chopta Sirsa News
  • Haryana News
    • Fatehabad News
Search
Notification Show More
choptaplus.comchoptaplus.com
  • Home
  • हरियाणा
  • Chopta Sirsa News
  • अजब गजब
  • शिक्षा
  • खेल
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • Health
  • Mandi Bhav
  • Yojana
  • Agriculture
  • Rashifal
  • Jobs
  • Education
  • Chopta Sirsa News
  • Haryana News
Search
  • Home
  • हरियाणा
  • Chopta Sirsa News
  • अजब गजब
  • शिक्षा
  • खेल
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • Health
  • Mandi Bhav
  • Yojana
  • Agriculture
  • Rashifal
  • Jobs
  • Education
  • Chopta Sirsa News
  • Haryana News
    • Fatehabad News
Follow US
Home » गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति भारत का दो दिवसीय सम्मेलन संपन्न, संत आनन्द ब्रह्मचारी ने बेटी का समय पर विवाह करने का किया आह्वान
हरियाणा

गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति भारत का दो दिवसीय सम्मेलन संपन्न, संत आनन्द ब्रह्मचारी ने बेटी का समय पर विवाह करने का किया आह्वान

Naresh Beniwal
By
Naresh Beniwal
Published: July 23, 2025
Share
4 Min Read

सिरसा। ब्रह्मलीन संत स्वामी राम सुख दास महाराज की प्रेरणा एवं आशीर्वाद से बनी गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति भारत का दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन उत्तर प्रदेश की देवभूमि वृंदावन धाम में आयोजित हुआ। सिरसा से सतीश शर्मा ने बताया कि संतों के सान्निध्य एवं संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकिशोर तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों से संस्था के अध्यक्ष मंत्री सहित संस्था के 225 साधकों ने भाग लिया, जिसमें मातृशक्ति की भी बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

 

 

Sirsa Rain News Fatehabad Weather Update Haryana Farmers News Crop Damage News Oalavrishti News Hindi ChoptaPlus News
ChoptaPlus News हरियाणा के फतेहाबाद में बारिश और ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद, सिरसा में भी किसानों की चिंता बढ़ी
Developed by Mukesh Gusaiana

समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकिशोर तिवारी ने समिति के बीते 29 वर्षों के कार्य कलापों पर विस्तार से प्रकाश डाला और उपस्थित साधकों से आगामी सत्र में संस्था के कार्यों हेतु सुझाव मांगे, अनेक साधकों ने अपने-अपने सुझाव भी दिए। सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकिशोर तिवारी ने राष्ट्रीय पदाधिकारी राज्यों के पदाधिकारी एवं आमसभा में अपने स्वास्थ्य को लेकर त्यागपत्र देने की पेशकश की, जिसे सदन ने अस्वीकार कर दिया और पद पर रहने का आग्रह किया। साधकों द्वारा नहीं मानने से तिवारी की धर्म पत्नी एवं संस्था की साधक ममता तिवारी ने भी खड़े होकर उनके गिरते हुए स्वास्थ्य को लेकर उन्हें जिम्मेदारियों से मुक्त करने का निवेदन किया, जिस पर विचार-विमर्श कर तिवारी के सहयोग के लिए राष्ट्रीय महामंत्री श्याम सुंदर मंत्री को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया और सरिता सरावगी रायपुर को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया। साथ ही नंदलाल तायल को भी पदोन्नति करते हुए उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।

 

 

sirsa news
सिरसा के 7 समाचार  : लोगो डिजाइन करें, विजेता को मिलेंगे 50 हजार, रानियां तहसील कैंटीन ठेके की नीलामी 30 मार्च को
Developed by Mukesh Gusaiana

वृंदावन में श्री राम सेवा आश्रम में चले दो दिवसीय सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकिशोर तिवारी राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्याम सुंदर मंत्री, राष्ट्रीय महासचिव सरिता सरावगी रायपुर, हरियाणा पंजाब के प्रभारी पवनकुमार होलानी, संभाजी नगर महाराष्ट्र के अध्यक्ष कृष्णकान्त लढ़ा, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल शर्मा अलवर, राजस्थान प्रदेश महामंत्री लीलाधर पटवा, प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरचंद मोदी नोखा, प्रदेश उपाध्यक्ष करणीदान मंत्री सुजानगढ़, कुचामन इकाई के अध्यक्ष श्याम सुन्दर सैनी, चोरूमल अग्रवाल सरदारशहर, नंदलाल तायल हनुमानगढ़, महेश जोशी सहित अनेक साधकों ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए हिंदुओं की गिरती जनसंख्या पर दुख जताया कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय महामंत्री सरिता सरावगी ने किया।

 

 

Haryana IAS Transfer News 2026
हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 21 IAS और 42 HCS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नई जिम्मेदारियां
Developed by Mukesh Gusaiana

 

समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप संस्था के संरक्षक संत आनन्द ब्रह्मचारी ने मार्गदर्शन दिया और भ्रूण हत्या रोकथाम के लिये मार्मिक अपील के साथ ही सही उम्र पर विवाह को आवश्यक बताया और हिन्दूओं की घटती आबादी पर असंतोष जताते हुए कहा कि हमारे भाई-बहन खाने-पीने मौज मनाने में लगे हुए हैं, उन्हें न धर्म की चिंता है, न परिवार की सोच है, न देश के लिए चिन्तन है और न ही सन्तति की चिन्ता है। इस देश का क्या होने वाला है, इसका मार्मिक दर्शन कराया। अध्यक्ष रामकिशोर तिवारी, कार्यकारी अध्यक्ष श्याम सुंदर मंत्री, राष्ट्रीय महामंत्री सरिता सरावगी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नन्दलाल तायल, राजस्थान प्रान्त के अध्यक्ष बाबूलाल शर्मा, उपाध्यक्ष करणीदान मंत्री ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads
Share
Previous Article SIRSA के स्कूलों ने की ओपन स्केटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभागिता
Next Article डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल सिरसा के खिलाडिय़ों ने जीते पदक, प्राचार्य नरेंद्र दहिया ने दी शुभकामनाएं, किया अभिनंदन

ताजा खबरें

अभी अभी हरियाणा में बड़ा हादसा : सीवर सफाई करते समय दो सफाई कर्मियों की मौत
Haryana News
बागवानी किसानों को 6 करोड़ तक अनुदान! हरियाणा सरकार की नई योजना से बढ़ेगी आय
Yojana
NET exam qualified student सरोज NET
सरोज ने NET परीक्षा क्वालिफाई कर बढ़ाया गांव रुपाणा का मान, जमाल कॉलेज में खुशी का माहौल NET exam qualified student
Education
Women’s Health Issues महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े रोग
Health
School Opening Ceremony News
New Academic Session Haryana: नए विद्यार्थियों का भव्य स्वागत, पहले दिन ही पढ़ाई शुरू
Education
Sirsa Rain News Fatehabad Weather Update Haryana Farmers News Crop Damage News Oalavrishti News Hindi ChoptaPlus News
ChoptaPlus News हरियाणा के फतेहाबाद में बारिश और ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद, सिरसा में भी किसानों की चिंता बढ़ी
Home हरियाणा
Bank Job: IDBI Bank Announces Recruitment
IDBI Bank Announces Recruitment Bank Job : IDBI बैंक में 33 पदों पर भर्ती निकाली,ऐसे करें आवेदन
Jobs
नोहर अनाज मंडी में 13 मार्च को फसलों की बोली और ताज़ा भाव
आज के ताजा मंडी भाव, today Mandi bhav
Mandi Bhav
Ajmer News: 25 साल के युवक की Heart Attack से मौत | Young Age Death Shock
Shock: पानी पीते-पीते 25 साल के युवक की Heart Attack से मौत, दोस्तों के सामने बिगड़ी हालत
Home अजब गजब
sirsa news
सिरसा के 7 समाचार  : लोगो डिजाइन करें, विजेता को मिलेंगे 50 हजार, रानियां तहसील कैंटीन ठेके की नीलामी 30 मार्च को
Chopta Sirsa News Home खेल रोजगार शिक्षा हरियाणा
Haryana Police GK Questions
100 GK Questions Hindi: Haryana Police, SSC और सभी Exams के लिए जरूरी
Education
भिवानी में किन्नर समाज द्वारा नवजात का कुआ पूजन, ढोल-नगाड़ों के बीच अनोखा आयोजन
किन्नर समाज ने किया नवजात का कुआं पूजन, समाज को दिया बड़ा संदेश
Haryana News
choptaplus.comchoptaplus.com
Follow US
© 2022 • All rights reserved• | Proudly Hosted by Mukesh Gusaiana
  • Home
  • About Us
  • Contact Us  
  • Disclaimer  
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?