मौसम में मानसून सक्रिय होने से बदलाव देखने को मिल रहा है। बुधवार को कई प्रदेशों मेें बरसात हुई। इसी के साथ आज बुधवार 9 जुलाई को भी मौसम में बदलाव रहेगा। मौसम को लेकर मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है।
आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान बुधवार 9 जुलाई को दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, हरियाणा-पंजाब, उत्तर प्रदेश और बिहार के विभिन्न हिस्सों में गरज चमक के साथ आंधी और बरसात की संभावना है। इस दौरान वज्रपात और ओलावृष्टि की चेतावनी भी जारी है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार खासकर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के साथ जम्मू-कश्मीर में 9 जुलाई, 10 जुलाई और 11 जुलाई को भारी बरसात का अलर्ट है। यहां अत्यधिक बरसात के कारण लैंडस्लाइड और अचानक बाढ़ का खतरा भी बना रहेगा।
इसी के साथ ही अहमदाबाद समेत पूरे महाराष्ट्र एवं गुजरात के साथ गोवा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड के अधिकतर इलाकों में मानसून की बरसात की चेतावनी जारी की गई है। स्काईमेट से मिले इनपुट के आधार पर दक्षिण भारत के कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भारी बारिश का अनुमान है। वहीं, असम, मेघालय, सिक्किम और पश्चिम बंगाल समेत पूर्वोत्तर के अधिकतर भागों में तड़ित झंझा के साथ जबरदस्त बरसात के संकेत हैं।
