आखिर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने मंगलवार को सीईटी(संयुक्त पात्रता परीक्षा)-2025 की तिथि घोषणा कर दी है। सीईटी की 26 व 27 जुलाई को 4 सत्रों में परीक्षा आयोजित होगी। सुबह के सत्र में 10 बजे से 11.45 बजे और शाम के सत्र में 3.15 बजे से 5 बजे तक परीक्षा आयोजित होगी। हरियाणा प्रदेश के सीएम नायब सिंह सैनी ने एक्स पोस्ट कर परीक्षा की घोषणा की।
आपको बता दें कि चयन आयोग के सदस्य भूपेंद्र सिंह चौहान के अनुसार सीईटी ग्रुप-सी की परीक्षा का माध्यम ऑफलाइन यानि ओएमआर शीट आधारित होगा।
इस सीईटी की परीक्षा में मल्टीपल ज्वाइस के प्रश्न ही पूछे जाएंगे। परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषा में होगी ताकि उम्मीदवार को भाषा संबंधी किसी प्रकार की असुविधा न हो। सौ अंकों की कुल परीक्षा की अवधि 1 घंटा 45 मिनट (105 मिनट) की होगी। इसमें अंतिम पांच मिनट पांचवें उत्तर विकल्प को भरने के लिए निर्धारित किए गए हैं।
आपको बता दें कि आयोग की तरफ से अभ्यर्थियों को जानकारी दी गई है कि परीक्षा केंद्र, तिथि, समय व सत्र संबंधी विवरण एवं सामान्य दिशा-निर्देशों के लिए आयोग की वेबसाइट 222.द्धह्यह्यष्.द्दश1.द्बठ्ठ पर समय-समय पर अपडेट अवश्य चेक करें। आयोग के सदस्य भूपेंद्र ने बताया एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया भी जल्द ही वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई जाएगी।
13.48 लाख ने कराया है पंजीकरण
आपकी जानकारी के लिए ये भी बता दें कि सीईटी के लिए 13,48,667 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, ऑनलाइन-आफलाइन बायोमैट्रिक्स, थंप इंप्रेशन, चेहरे की स्कैनिंग, क्यूआर कोड स्कैनिंग आदि के इंतजाम होंगे।
इस परीक्षा को लेकर कुल 1684 परीक्षा केंद्र तय किए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों में एक सत्र में 4,73,415 परीक्षार्थी बैठक सकते हैं। जिलों के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में एक-एक नोडल अधिकारी भी तैनात करने की योजना है।
करीब 12 हजार पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। हर परीक्षा केंद्र पर 10 से 12 पुलिस कर्मी लगाए जाने की तैयारी की जा रही है।
हरियाणा के सीएम ने कहा-बिना पर्ची-खर्ची रोजगार
आपको बता दें कि सीईटी की परीक्षा को लेकर मुख्यमंत्री ने पोस्ट में लिखा है कि बिना खर्ची-बिना पर्ची रोजगार, दे रही भाजपा सरकार … प्रदेश के युवाओं से किया गया हर संकल्प हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी के तहत सीईटी-2025 ग्रुप सी परीक्षा 26 और 27 जुलाई को हरियाणा भर में आयोजित की जा रही है।
