choptaplus.comchoptaplus.comchoptaplus.com
  • Home
  • हरियाणा
  • सिरसा न्यूज
  • राजस्थान न्यूज
  • कृषि न्यूज
  • शिक्षा व रोजगार
  • खेल समाचार
  • स्वास्थ्य समाचार
  • धार्मिक-आस्था
Search
Notification Show More
choptaplus.comchoptaplus.com
  • Home
  • हरियाणा
  • सिरसा न्यूज
  • राजस्थान न्यूज
  • कृषि न्यूज
  • शिक्षा व रोजगार
  • खेल समाचार
  • स्वास्थ्य समाचार
  • धार्मिक-आस्था
Search
  • Home
  • हरियाणा
  • सिरसा न्यूज
  • राजस्थान न्यूज
  • कृषि न्यूज
  • शिक्षा व रोजगार
  • खेल समाचार
  • स्वास्थ्य समाचार
  • धार्मिक-आस्था
Follow US
Home » 7 मार्च से 28 मार्च तक चलेगा विधानसभा का बजट सत्र – मुख्यमंत्री
हरियाणा

7 मार्च से 28 मार्च तक चलेगा विधानसभा का बजट सत्र – मुख्यमंत्री

Sahab Ram
By
Sahab Ram
Published: March 6, 2025
Share
6 Min Read

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र कल 7 मार्च से आरम्भ होगा और 28 मार्च तक चलेगा। उन्होंने कहा कि वे वित्तमंत्री के रूप में 17 मार्च को वित्तवर्ष 2025-26 का बजट प्रस्तुत करेंगे।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी आज हरियाणा विधानसभा में आयोजित सर्वदलीय बैठक और कार्य सलाहकार समिति की बैठक के उपरांत मीडियाकर्मियों से बातचीत कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कल 7 मार्च को महामहिम राज्यपाल के अभिभाषण से बजट सत्र प्रारम्भ होगा। अभिभाषण पर चर्चा होने के पश्चात 17 मार्च को बजट पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्य सलाहकार समिति (बीएससी) की बैठक में बजट सत्र के दौरान प्रस्तुत होने वाले बिलों, सत्र अवधि सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई।

बजट पूर्व परामर्श बैठकों के सम्बन्ध में पूछे गये एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने प्रदेश के विभिन्न जिलों में जाकर औद्योगिक संघ, चार्टरड अकाउंटेंट, टैक्सटाइल इन्डस्ट्री, प्रगतिशील किसान, एफपीओ, कृषि वैज्ञानिकों, युवाओं, नमो ड्रोन दीदी, महिला स्वयं समूह के साथ बैठक कर उनके सुझाव आमंत्रित किए। इसके अलावा, उन्होंने 3 और 4 मार्च को पंचकूला में दो दिवसीय परामर्श के दौरान प्रदेश के मंत्रियों, सांसदों और विधायकों के सुझाव भी लिए हैं।

gold scam India
2.49 करोड़ लेकर दे गए नकली सोना! 50 तोले सोना भी ले गए, बदले में दिया पीतल!
Developed by Mukesh Gusaiana

उन्होंने कहा कि प्राप्त बेहतरीन सुझावों को आगामी बजट में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बजट पूर्व परामर्श का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों के सुझावों को शामिल कर एक ऐसा बजट तैयार करना है जो प्रदेश के लगभग 2.80 करोड़ लोगों की आशाओं पर खरा उतरे। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा की नॉन-स्टॉप भाजपा सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट होगा, जो तीन गुणा गति से प्रदेश का समान विकास करते हुए हरियाणा को ओर आगे ले जाने का काम करेगा।

हरियाणा विधानसभा के नये भवन को लेकर पूछे गये एक प्रश्न के उत्तर में श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सर्वदलीय बैठक में इस विषय को लेकर सदस्यों के साथ चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अभी परिसीमन प्रस्तावित है, जिसके पश्चात सीटों की संख्या बढ़ने वाली है, ऐसे में वर्तमान भवन छोटा पड़ेगा और नये भवन की आवश्यकता होगी।

हरियाणा में निकाय चुनावों के सम्बन्ध में पूछे गये प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी कहा कि आने वाली 12 मार्च को एक-तरफा कमल का फूल खिलने जा रहा है।

एक अन्य प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी कहा कि महिलाओं को 2100-2100 रुपये देने के लिए बजट में प्रावधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संकल्प पत्र में किए गये वायदों को आगामी 5 सालों में एक-एक करके पूरा किया जाएगा।

Sirsa Rain News Fatehabad Weather Update Haryana Farmers News Crop Damage News Oalavrishti News Hindi ChoptaPlus News
ChoptaPlus News हरियाणा के फतेहाबाद में बारिश और ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद, सिरसा में भी किसानों की चिंता बढ़ी
Developed by Mukesh Gusaiana

वर्तमान सरकार ने इस दिशा में तेजी से कार्य करते हुए 18 महत्वपूर्ण संकल्पों को पूरा कर लिया है, जिसका प्रदेश के लोगों को भरपूर लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में 10 और संकल्प शीघ्र ही पूरे होने जा रहे हैं।

पंजाब सरकार द्वारा किसानों की मांगे पूरी न करने पर पंजाब के संयुक्त किसान मोर्चा के चण्डीगढ़ कूच को लेकर पूछे गये प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा किसानों को उकसाने का काम किया गया। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वे स्वयं किसान के बेटे हैं और किसानों की पीड़ा और जरूरतों को भलिभांति समझते हैं। हरियाणा में जब भी किसानों को प्राकृतिक आपदा का सामना करना पड़ा, हरियाणा सरकार कंधे से कंधा मिलाकर उनके साथ खड़ी रही है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने पहले 14 फसलों को एमएसपी पर खरीदा और आज प्रदेश की शतप्रतिशत फसलों को एमएसपी पर खरीदा जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने पंजाब सरकार को कई बार सुझाव दिया है कि किसानों के बीच जाएं, उनसे बातचीत करें और वहां की सभी फसलों को एमएसपी पर खरीदने के लिए अश्वस्त करें।

उन्होंने कहा कि किसान धरती पुत्र है और जनता का पेट भरता है। पंजाब सरकार को किसानों की चिंता करनी चाहिए और उन्हें राहत प्रदान करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वे पंजाब के मुख्यमंत्री से अपील करते हैं कि किसानों पर लाठी न चलाएं, बल्कि उनसे बातचीत कर उन्हें मजबूत करने का काम करें।

sirsa news
सिरसा के 7 समाचार  : लोगो डिजाइन करें, विजेता को मिलेंगे 50 हजार, रानियां तहसील कैंटीन ठेके की नीलामी 30 मार्च को
Developed by Mukesh Gusaiana

किसानों को बीज और खाद की आपूर्ति के सम्बन्ध में पूछे गये एक अन्य प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी कहा कि अब प्रदेश में कोई भी व्यक्ति किसानों से धोखाधड़ी नहीं कर पाएगा। उन्होंने कहा कि हमने यह सुनिश्चित किया है कि किसानों को केवल प्रमाणित बीज ही उपलब्ध करवाया जाए।

TAGGED:big brekingcm sainiHaryanaharyana cm sainiharyana vidhansabh budget session
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads
Share
Previous Article Vande Bharat: होली पर दिल्ली से बिहार तक चलेगी वंदे भारत, यहां देखे टाइमिंग
Next Article मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में क्रियान्वित विकास परियोजनाओं की ली समीक्षा बैठक

ताजा खबरें

नहराणा लुहार मेले की खासियत: क्यों खास है देदा पीर मेला, जानिए जगराता, भंडारा और कुश्ती दंगल की पूरी कहानी
धार्मिक-आस्था
Deepanshu Jindal IAS
माधोसिंघाना में आईएएस दीपांशु जिंदल का स्वागत: आईएएस विजयवर्धन सारस्वत और उनकी पत्नी आईएएस रीतिका परम्परागत पहनावे में मंच पर पहुंचे
किसान सक्सेस स्टोरी सिरसा न्यूज
Anemia awareness Sirsa
छात्रों को सिखाए गए प्राथमिक उपचार के गुर, सिरसा स्कूल में हेल्थ कैंप आयोजित
सिरसा न्यूज स्वास्थ्य समाचार
ऐलनाबाद में हृदयविदारक घटना, पुत्र ने पिता को उतारा मौत के घाट
सिरसा न्यूज
sirsa news
सिरसा के गांव ढूकड़ा के खेतों में लगी आग, दमकल विभाग ने पाया काबू
कृषि न्यूज सिरसा न्यूज
Sirsa Heat Wave News 2026 
Sirsa Heat Wave Alert 2026: भीषण गर्मी व लू से बचाव के लिए नागरिक बरतें सावधानी
स्वास्थ्य समाचार
Weather Update chopta sirsa
Weather Update: चोपटा सिरसा में आंधी और बारिश की संभावना, आज हरियाणा-पंजाब-राजस्थान में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय
कृषि न्यूज
gold scam India
2.49 करोड़ लेकर दे गए नकली सोना! 50 तोले सोना भी ले गए, बदले में दिया पीतल!
हरियाणा
नोहर अनाज मंडी में फसलों की बोली और ताज़ा भाव
Sirsa nohar mandi bhav today आज के ताजा अनाज भाव, किसानों के लिए बड़ी अपडेट
कृषि न्यूज मंडी भाव
अभी अभी हरियाणा में बड़ा हादसा : सीवर सफाई करते समय दो सफाई कर्मियों की मौत
Home
बागवानी किसानों को 6 करोड़ तक अनुदान! हरियाणा सरकार की नई योजना से बढ़ेगी आय
Home
NET exam qualified student सरोज NET
सरोज ने NET परीक्षा क्वालिफाई कर बढ़ाया गांव रुपाणा का मान, जमाल कॉलेज में खुशी का माहौल NET exam qualified student
Home
choptaplus.comchoptaplus.com
Follow US
© 2022 • All rights reserved• | Proudly Hosted by Mukesh Gusaiana
  • Home
  • About Us
  • Contact Us  
  • Disclaimer  
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?