भारत-इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट शुरू हो गया है। इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है। इंडियन टीम ने इस दूसरे टेस्ट में बड़े बदलाव के साथ ग्रांउड में उतरी है. भारत की प्लेइंग-11 में भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को इस टेस्ट से रेस्ट दिया गया है. इसके अलावा शार्दुल ठाकुर भी प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं हैं. टीम इंडिया दो स्पिनर्स के साथ मैदान उतरी है.
आपको बता दें कि स्टार गेंदबाज बुमराह को 5 में से 3 टेस्ट ही खेलने हैं. दूसरे टेस्ट से पहले उन्हें लेकर अंतिम समय तक संशय बना हुआ था, इसके बाद अंत में उन्हें इस टेस्ट से आराम देने का फैसला लिया गया। बुमराह के स्थान पर आकाश दीप को शामिल किया गया है. आकाश दीप अपनी गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी टीम इंडिया के लिए कारगर साबित हो सकते हैं।
्र
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
इंडियन टीम में- यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएल राहुल, करुण नायर, शुबमन गिल (कप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जड़ेजा, वाशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.
इंग्लैंड की टीम में जैक क्रॉली, बेन डकेट, , जेमी स्मिथ (विकेट कीपर),ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (कप्तान) क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टंग, शोएब बशीर.
