हरियाणा की बड़ी खबरों में जींद से हैं। जानकारी के अनुसार जींद के चाबरी गांव के सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि सरपंच की ही लाइसेंसी पिस्तौल छीन मारी गोली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कार सवार बदमाशों ने चलाई गोलियां, एक व्यक्ति की हुई मौत
हरियाणा की बड़ी खबरों में झज्जर जिले से हैं। जहां पर गोली लगने से एक व्यक्तिकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार लाडपुर गांव में मंदिर से घर जा रहे 2 व्यक्तिपर कार सवार 4-5 लोगों ने गोलियां चला दी, इस हमले में संदीप को गोलियां लग गईं जबकि जबकि साथी मोनू बाल-बाल बच गया।
जानकारी के अनुसार संदीप को गंभीर हालत में सामान्य अस्पताल झज्जर में भर्ती करवाया गया, जहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। वहां चिकित्सकों ने संदीप को मृत घोषित कर दिया। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।
कार सवार बदमाशों ने की फायरिंग
35 साल का संदीप अपने साथी मोनू के साथ गांव के मंदिर से वापस घर आ रहा था। कुछ दूरी पर एक कार सवार 4-5 लोग आए और दोनों पर गोलियां चलनी शुरू कर दी। फायरिंग में संदीप को गोली लग गई जबकि मोनू बाल-बाल बच गया।
बताया जा रहा है कि मृतक के शव को पीजीआई के शव गृह में रखवाया गया है। मृतक सामान्य परिवार से है और अपने पीछे 2 बच्चे हैं। सूचना पाकर पुलिस ने मौके का मुआयना भी किया और साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस केस की जांच कर रही है।
मृतक को लगी पांच गोलियां
बताया जा रहा हैं कि मृतक को पांच गोलियां लगी हैं। मृतक का कुछ शराब ठेकेदारों के साथ पुराना विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि मृतक शराब सप्लाई भी करता था, जिसको लेकर रंजिश बताई जा रही है। पहले भी शराब ठेकेदारों से संदीप का विवाद हो चुका है। बताया जा रहा है कि पांच साल पहले मृतक पर एक्साइज का केस भी दर्ज हुआ था।
