mahendra india news, new delhi
हरियाणा की बड़ी खबरों में पानीपत जिले से हैं। जिले में थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र के सुताना गांव में भूमि खरीदने की रंजिश में सरपंच प्रतिनिधि को गांव के ही एक व्यक्ति ने गोली मार दी। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि हमलावर ने सरपंच प्रतिनिधि को 2 गोली मारी। एक गोली उनके पेट में लगी वहीं एक गोली उनके पैर में लगी। इससे वह घायल हो गए। घायल को शहर के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में हमलावर की तलाश के लिए दो टीमों को गठन किया गया है।
जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि गांव के सरपंच प्रतिनिधि सोनू गुरुवार सुबह को अपने खेत पर गए थे। जहां पर गांव के ही अश्वनी उर्फ कल्लू ने उन पर घटना को अंजाम दिया। कल्लू ने सोनू पर गोली चला दी। एक गोली सोनू के पेट में लगी और एक गोली उनके पैर में लगी। इससे वह घायल हो गए। गोली की आवाज सुनकर आस-पास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंची। इसके बाद हमलावर वहां से भाग गया।
पुलिस की शुरूआती जांच में पता चला है कि सोनू ने गांव में दो एकड़ भूमि खरीदी थी। यह भूमि गांव के ही एक व्यक्ति सतपाल की थी। सतपाल ने जमीन मतलौडा के एक आढ़ती को बेच दी थी। लेकिन, कब्जे के लिए उनके बीच विवाद चल रहा था।इसके बाद आढ़ती ने जमीन को सोनू को बेच दिया था। आरोप है कि सतपाल के बेटे अश्वनी उर्फ कल्लू ने इसी रंजिश में सरपंच प्रतिनिधि सोनू पर हमला किया। डीएसपी सतीश वत्स ने बताया सुताना गांव में सरपंच प्रतिनिधि को गोली मारने की सूचना मिली है। केस दर्ज कर आरोपित को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस की इस मामले को लेकर दो टीमें गठित की गई है।
