हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट सिरसा के निरीक्षक होशियार सिंह ने कहा कि आज देश को नशे की गुलामी से आजाद करवाना युवाओं की जिम्मेदारी है। युवा शक्ति नशे को छोड़ें तथा स्वस्थ जीवन से नाता जोड़ें, का संदेश गांव-गांव, गली-गली पहुंचाएं।
निरीक्षक होशियार सिंह बुधवार को चौपटा क्षेत्र के गांव गुड़िया खेड़ा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि अच्छे समाज के लिए युवाओं का दायित्व बनता है कि वे अपने आस-पड़ोस मे नशे के दुष्परिणाम बताये। युवाओं की जागरूकता से हम सामूहिक संकल्प व भागीदारी से ही हम न केवल नशा तस्करों को सबक सिखा सकते हैं बल्कि अपनी युवा पीढ़ी को नशे से बचा सकते हैं। युवा पीढ़ी सीमा पर देश की रक्षा करते हुए शहीद होने वाले जवानों से प्रेरणा लें और स्वयं नशे से दूर रहते हुए अपने साथियों को नशे से बचाने का प्रण लें। उन्होंने इस अवसर पर विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल व अन्य सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य उमेद सिंह ढाका ने आए हुए आगुंतको का स्वागत किया व विद्यार्थीयो को कहा कि शिक्षा के साथ-साथ युवाओं का दायित्व बनता है कि वे राष्ट्र के अच्छे कार्य में अपनी आहुति देकर समाज में फैल रही कुरीतियों को दूर करने का काम करें।
इस अवसर पर नारकोटिक्स टीम ने मां के नाम इको क्लब के तहत विद्यालय में पौधारोपण भी किया। इस अवसर पर महावीर सिंह सब इंस्पेक्टर, गुरलाल सिंह एएसआई, राजेश कुमार, मदन गोपाल स्काउट प्रभारी, नरेश लिपिक, डीपीई सुधीर कुमार, प्रवीण कुमार, संदीप कुमार,शिवानंद सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
