हरियाणा में मौसम रविवार को सुबह से ही बदला हुआ है। कई जगह बरसात हो रही तो कई जगह बादल छाये हुए हैं। प्रदेश में मानसून आज रविवार से फिर से एक्टिव होगा। मानसून टर्फ फिर से उत्तर की तरफ बढ़ रही है। पिछले कई दिनों से यह दक्षिणी टर्फ पर चली गई थी, आपको बता दें कि इससे हरियाणा में बरसात नहीं हुई। आज अब पूरे प्रदेश में बरसात का आरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम वैज्ञानिकों की तरफ से मौसम में तेजी से परिवर्तन की संभावना व्यक्त की गई है। अभी मानसून थोड़ा धीरे होने से वर्षा कम हुई है।
हिसार के हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डा. मदन खीचड़ ने बताया कि पिछले 3-4 दिनों से मानसून टर्फ दक्षिण की ओर चली गई थी, जो मध्यप्रदेश, दक्षिण राजस्थान व गुजरात पर होने से हरियाणा प्रदेश में अधिकतर क्षेत्रों में बरसात की गतिविधियों में कमी देखने को मिली।
मगर अब मानसून टर्फ उत्तर की तरफ बढ़ रही है, इसकी उत्तरी सीमा श्रीगंगानगर, भिवानी, आगरा, बांदा, पुरुलिया, कोलकाता से होता हुआ उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है।
इससे बंगाल की खाड़ी की तरफ से नमी वाली मानसूनी हवाएं हरियाणा प्रदेश की तरफ आने की उम्मीद से 10 जुलाई तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की उम्मीद है। इस दौरान मानसूनी हवाओं की सक्रियता 6 जुलाई रात्रि से बढ़ने की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 6 जुलाई से 10 जुलाई के दौरान हरियाणा के अधिकतर क्षेत्रों में हवाओं व गरज-चमक के साथ बरसात होने की उम्मीद है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बरसात की संभावना बन रही है।
आज इन जिलों में बरसात का अलर्ट
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल पंचकूला, अंबाला व कुरुक्षेत्र।
इसी के साथ ही येलो अलर्ट में सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल।
