सिरसा। लायंस क्लब सिरसा ग्रीन द्वारा सीए दिवस के मौके पर शहर के सीए को सम्मानित करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंच संचालन करते हुए क्लब सचिव लायन विपन मेहता ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब प्रधान लायन नरेश सेठी ने की। उन्होंने सर्वप्रथम सभी सीए का स्वागत किया। कार्यक्रम में सीए अशोक सिंगल, सीए अतुल जैन, सीए चेतन झूंथरा, सीए चेतन जिंदल,
सीए मनमोहन, सीए दरवेश स्वामी, सुनील सेठी, विकास सचदेवा, सीए सुमित गोयल, सीए मोहित फुटेला, सीए जशन, सीए आनंद महिपाल, सीए गौरव गर्ग, सीए साहिल मेहता व सीए साहिल गुंबर को सम्मानित किया गया। लायन गौरव सेतिया ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर क्लब प्रधान लायन नरेश सेठी ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था में सीए का बहुत बड़ा योगदान है। ये सिर्फ कागजों में जोड़-घटा नहीं करते, बल्कि बड़े-बड़े बिजनेस और सरकार की आर्थिक सेहत का ध्यान रखते हैं। लोग इन्हें मजाक में नंबरों के डॉक्टर भी कहते हैं और सही भी है, क्योंकि ये टैक्स से लेकर बैलेंस शीट तक सब कुछ ठीक कर देते हैं। इस मौके पर परियोजना अध्यक्ष, लायन दीपक मेहता, लायन नरेश सेठी, लायन राजेश बजाज, लायन संजय मेहता, लायन भुवनेश मेहता, लायन दीपक मेहता सहित अन्य क्लब सदस्य उपस्थित थे।
