मानसून सक्रिय होने से जगह जगह बरसात हो रही है। बारिश होने से कई प्रदेशों के जिलों जलभराव की स्थिति हो गई। शुक्रवार को कई जगह पर बदरा जमकर बरसे। मौसम में आज शुक्रवार यानि 18 जुलाई 2025 को भी बदलाव रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार शुक्रवार को हल्की-हल्की बारिश होने की संभावना है। उधर यूपी, हरियाणा, उत्तराखंड, राजस्थान, जम्मू समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है।
उफान पर नदियां
हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, यूपी, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और अन्य कई राज्यों में भी नदियां उफान पर हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज और वाराणसी में भी नदियों का जलस्तर काफी बढ़ गया है।
मौसम विभाग ने एक नए मौसमी तंत्र के प्रभाव से राजस्थान के कई हिस्सों में शुक्रवार को भारी बारिश की चेतावनी दी है। विभाग के अनुसार, ‘दक्षिण पश्चिमी बिहार व आसपास के क्षेत्र उत्तर प्रदेश के ऊपर बना सुस्पष्ट कम दबाव का क्षेत्र आगे बढ़ेगा। इस तंत्र के प्रभाव से पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में 18 जुलाई से पुन: भारी बरसात की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि बीकानेर संभाग में आगामी दो दिन हल्की-मध्यम बरसात होने और जोधपुर संभाग में केवल छुटपुट स्थानों पर हल्की बरसात होने की उम्मीद है।
