Weather Update: हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से मौसम बदलना शुरु हो गया है। इसके चलते मंगलवार रात से ही उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही है। इन हवाओं नें प्रदेश में ठंड बढ़ा दी है।
इन ठंडी हवाओं से दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानियों के मुताबिक अगले 4 दिनों तक प्रदेश में 15 से 20km घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेगी। दिन में धूप गर्मी और रात को हवाएं ठंड का अहसास कराएगी।
9 मार्च तक परिवर्तनशील रहेगा मौसम
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार 9 मार्च चक हरियाणा में मौसम परिवर्तनशील रहने के आसार है।
इस दौरान 5 और 6 मार्च के दौरान बीच-बीच में मध्यम से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण रात के तापमान में गिरावट होने की संभावना है।
