choptaplus.comchoptaplus.comchoptaplus.com
  • Home
  • हरियाणा
  • Chopta Sirsa News
  • अजब गजब
  • शिक्षा
  • खेल
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • Health
  • Mandi Bhav
  • Yojana
  • Agriculture
  • Rashifal
  • Jobs
  • Education
  • Chopta Sirsa News
  • Haryana News
    • Fatehabad News
Search
Notification Show More
choptaplus.comchoptaplus.com
  • Home
  • हरियाणा
  • Chopta Sirsa News
  • अजब गजब
  • शिक्षा
  • खेल
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • Health
  • Mandi Bhav
  • Yojana
  • Agriculture
  • Rashifal
  • Jobs
  • Education
  • Chopta Sirsa News
  • Haryana News
Search
  • Home
  • हरियाणा
  • Chopta Sirsa News
  • अजब गजब
  • शिक्षा
  • खेल
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • Health
  • Mandi Bhav
  • Yojana
  • Agriculture
  • Rashifal
  • Jobs
  • Education
  • Chopta Sirsa News
  • Haryana News
    • Fatehabad News
Follow US
Home » Haryana: हरियाणा के CM सैनी ने 25 नव-नियुक्त BDPO को सौंपे नियुक्ति पत्र, जाने
हरियाणा

Haryana: हरियाणा के CM सैनी ने 25 नव-नियुक्त BDPO को सौंपे नियुक्ति पत्र, जाने

Sahab Ram
By
Sahab Ram
Published: May 15, 2025
Share
6 Min Read

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 25 नव-नियुक्त खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों (बीडीपीओ) को सौंपे नियुक्ति पत्र

 

विकसित भारत की यात्रा की पटकथा लिखने में नवनियुक्त बीडीपीओ की होगी महत्ती भूमिका – मुख्यमंत्री

 

हरियाणा में समाप्त हुआ खर्ची-पर्ची का दौर, अब मेरिट के आधार पर मिलती हैं सरकारी नौकरियाँ – नायब सिंह सैनी

 

चंडीगढ़, 14 मई – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज 25 नव-नियुक्त खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि पर बीडीपीओ को बधाई दी और कहा कि वे ग्रामीण हरियाणा के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।

 

Sirsa Rain News Fatehabad Weather Update Haryana Farmers News Crop Damage News Oalavrishti News Hindi ChoptaPlus News
ChoptaPlus News हरियाणा के फतेहाबाद में बारिश और ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद, सिरसा में भी किसानों की चिंता बढ़ी
Developed by Mukesh Gusaiana

मुख्यमंत्री आज उनके आवास संत कबीर कुटीर पर आयोजित कार्यक्रम में नव-नियुक्त अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 2047 तक भारत को ‘विकसित भारत’ बनाने के विजन को साकार करने में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों की महत्ती भूमिका होगी। विकसित भारत की यात्रा लिखने की पटकथा का काम आपके हाथ से होगा।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन अधिकारियों के नियुक्त होने से विभाग में बीडीपीओ की कमी पूरी होगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण प्रशासन के अग्रिम पंक्ति के अधिकारी होने के नाते आप सभी की भूमिका केवल प्रशासनिक नहीं बल्कि परिवर्तनकारी भी है। आपको मजबूत ग्रामीण ढाँचा तैयार करने, पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाने और कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में कार्य करना होगा।

 

हरियाणा में समाप्त हुआ खर्ची-पर्ची का दौर, अब मेरिट के आधार पर मिलती हैं सरकारी नौकरियाँ

 

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आप सभी का चयन पूरी तरह मेरिट के आधार पर हुआ है। यह हरियाणा की नई कार्य संस्कृति का प्रतीक है। वर्तमान सरकार ने ‘खर्ची-पर्ची’ की व्यवस्था को समाप्त करके यह सुनिश्चित किया है कि केवल योग्य और पात्र अभ्यर्थियों को ही सरकारी सेवा में स्थान मिले। आज गरीब परिवारों के बच्चे भी बिना पर्ची और बिना खर्ची के अपनी मेहनत के बल पर एचसीएस और बीडीपीओ के पदों पर चयनित हो रहे हैं।

 

sirsa news
सिरसा के 7 समाचार  : लोगो डिजाइन करें, विजेता को मिलेंगे 50 हजार, रानियां तहसील कैंटीन ठेके की नीलामी 30 मार्च को
Developed by Mukesh Gusaiana

ईमानदारी व निष्ठा से कार्य करते हुए जन समस्याओं का करें समाधान

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि बीडीपीओ के तौर पर आप सभी सरकार का चेहरा हैं, आमजन आपको सरकार के रूप में देखते हैं और बहुत सी अपेक्षाएं रखते हैं। बीडीपीओ गांव के साथ सीधे तौर पर जुड़े होते हैं, इसलिए गांव के विकास में और सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने में आप सबकी मुख्य भूमिका रहेगी। लोगों की जो अपेक्षाएं आपसे होंगी, उन अपेक्षाओं पर सदैव खरा उतरने का काम करें और हमेशा ईमानदारी से काम करें। उन्होंने कहा कि जब भी कोई आमजन आपके पास आए तो उसकी बात को धैर्यपूर्वक सुनकर उनकी समस्या का समाधान करे और जनसेवा के अपने दायित्व का निर्वहन करें।

 

श्री नायब सिंह सैनी ने विश्वास व्यक्त किया कि नव-नियुक्त बीडीपीओ सरकार के भरोसे पर खरा उतरेंगे और ग्रामीण हरियाणा में तीव्र और प्रभावी विकास को गति देंगे। उन्होंने कहा कि आज हम केवल अधिकारियों की नियुक्ति नहीं कर रहे, बल्कि हम अपने गाँवों को नई ऊर्जा और उत्तरदायी नेतृत्व से सशक्त बना रहे हैं।

 

उल्लेखनीय है कि भर्ती प्रक्रिया का आयोजन हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा किया गया था और मार्च 2024 में हरियाणा सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा आयोजित की गई थी। साक्षात्कार के बाद, विभिन्न पदों के लिए 113 उम्मीदवारों का चयन किया गया, जिनमें से 34 उम्मीदवारों का बीडीपीओ के पद के लिए चयन हुआ था। हालांकि, एक सिविल याचिका के कारण यह नियुक्ति प्रक्रिया कुछ समय के लिए अदालत में लंबित रही। राज्य सरकार ने न्याय और प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में इस मामले की सक्रिय रूप से पैरवी की। लगभग 11 माह की न्यायिक प्रक्रिया के बाद मामला सुलझा और अंतिम नियुक्तियाँ संभव हो सकीं। आज के कार्यक्रम में उपस्थित 25 अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र सौंपे।

 

Haryana IAS Transfer News 2026
हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 21 IAS और 42 HCS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नई जिम्मेदारियां
Developed by Mukesh Gusaiana

ईमानदारी से काम करते हुए हरियाणा सरकार के अंत्योदय उत्थान व ग्रामीण विकास के ध्येय को आगे बढ़ाएं – विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार

 

विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने नवनियुक्त बीडीपीओ को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी निष्ठा और ईमानदारी से काम करें और हरियाणा सरकार के अंत्योदय उत्थान व ग्रामीण विकास के ध्येय को आगे बढ़ाने का काम करें। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास तभी संभव है जब प्रशासनिक अधिकारी जनसरोकारों को प्राथमिकता देते हुए पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करें। आप सभी अधिकारी गाँवों के लिए एक प्रेरणा स्त्रोत बनें और पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएँ।

 

इस अवसर पर महाधिवक्ता श्री परविंदर चौहान, विकास एवं पंचायत विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ अमित अग्रवाल, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ साकेत कुमार, विकास एवं पंचायत विभाग के निदेशक श्री डीके बेहरा, मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री भारत भूषण भारती सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

TAGGED:HaryanaHARYANA HINDI NEWSHARYANA KI Breaking NewsHaryana newsharyana news in hindi
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads
Share
Previous Article Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री का बड़ा कदम! स्कूल अध्यापको को करना होगा ये जरूरी काम, वरना होगी परेशानी
Next Article आज पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, गुजरात समेत इन प्रदेशों में होगी झमाझम बरसात

ताजा खबरें

अभी अभी हरियाणा में बड़ा हादसा : सीवर सफाई करते समय दो सफाई कर्मियों की मौत
Haryana News
बागवानी किसानों को 6 करोड़ तक अनुदान! हरियाणा सरकार की नई योजना से बढ़ेगी आय
Yojana
NET exam qualified student सरोज NET
सरोज ने NET परीक्षा क्वालिफाई कर बढ़ाया गांव रुपाणा का मान, जमाल कॉलेज में खुशी का माहौल NET exam qualified student
Education
Women’s Health Issues महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े रोग
Health
School Opening Ceremony News
New Academic Session Haryana: नए विद्यार्थियों का भव्य स्वागत, पहले दिन ही पढ़ाई शुरू
Education
Sirsa Rain News Fatehabad Weather Update Haryana Farmers News Crop Damage News Oalavrishti News Hindi ChoptaPlus News
ChoptaPlus News हरियाणा के फतेहाबाद में बारिश और ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद, सिरसा में भी किसानों की चिंता बढ़ी
Home हरियाणा
Bank Job: IDBI Bank Announces Recruitment
IDBI Bank Announces Recruitment Bank Job : IDBI बैंक में 33 पदों पर भर्ती निकाली,ऐसे करें आवेदन
Jobs
नोहर अनाज मंडी में 13 मार्च को फसलों की बोली और ताज़ा भाव
आज के ताजा मंडी भाव, today Mandi bhav
Mandi Bhav
Ajmer News: 25 साल के युवक की Heart Attack से मौत | Young Age Death Shock
Shock: पानी पीते-पीते 25 साल के युवक की Heart Attack से मौत, दोस्तों के सामने बिगड़ी हालत
Home अजब गजब
sirsa news
सिरसा के 7 समाचार  : लोगो डिजाइन करें, विजेता को मिलेंगे 50 हजार, रानियां तहसील कैंटीन ठेके की नीलामी 30 मार्च को
Chopta Sirsa News Home खेल रोजगार शिक्षा हरियाणा
Haryana Police GK Questions
100 GK Questions Hindi: Haryana Police, SSC और सभी Exams के लिए जरूरी
Education
भिवानी में किन्नर समाज द्वारा नवजात का कुआ पूजन, ढोल-नगाड़ों के बीच अनोखा आयोजन
किन्नर समाज ने किया नवजात का कुआं पूजन, समाज को दिया बड़ा संदेश
Haryana News
choptaplus.comchoptaplus.com
Follow US
© 2022 • All rights reserved• | Proudly Hosted by Mukesh Gusaiana
  • Home
  • About Us
  • Contact Us  
  • Disclaimer  
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?