फतेहाबाद के खजूरी जाटी में आसमानी बिजली गिरने से मकान की छत ढहने का हादसाफतेहाबाद के खजूरी जाटी में आसमानी बिजली गिरने से मकान की छत ढहने का हादसा

हरियाणा के फतेहाबाद जिले में आसमानी बिजली गिरने से महिला के मौत की खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार बीती रात करीब 3 बजे गांव खजूरी जाटी में एक घर पर आसमानी बिजली गिरने से एक मकान की छत भरभराकर गिर गई। हादसे में मकान में रह रही 58 वर्षीय विधवा नन्ही मलबे के नीचे दब गई। ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला और गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

फतेहाबाद में आसमानी बिजली गिरने से महिला की मौत
फतेहाबाद में आसमानी बिजली गिरने से महिला की मौत

मृतका के बेटे रणजीत ने बताया कि रात करीब 3 बजे अचानक जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। मकान का दरवाजा अंदर से बंद था। ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और मलबा हटाकर नन्ही को बाहर निकाला। इसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी।

चोपटा क्षेत्र में बारिश से नरमे ग्वार की फसल को नुकसान, किसानों ने की मुआवजे की मांग

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा घटना की जानकारी जुटाई। आसमानी बिजली गिरने से मकान को भी काफी नुकसान हुआ है। महिला की मौत से गांव में शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *