हरियाणा के किसानों के लिए गुड न्यूज है। प्रदेश सरकार ने ओलावृष्टि और भारी बरसात से रबी फसलों को हुए नुकसान के लिए मुआवजा राशि जारी कर दी है। प्रदेश सरकार ने 22617 किसानों के खातों में 52.14 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि जारी की है।
प्रदेश के सीएम नायब सिंह सैनी ने राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल के साथ ‘क्षतिपूर्ति पोर्टलÓ के माध्यम से एकत्रित आंकड़ों के आधार पर यह मुआवजा दिया।
आपको बता दें कि प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल के साथ विभाग की वेबसाइट शुरू करते हुए मुख्यमंत्री सैनी नायब सिंह सैनी ने बताया कि फसल नुकसान का आकलन क्षतिपूर्ति पोर्टल के माध्यम से एकत्रित आंकड़ों के आधार पर किया गया है।
आपको बता दें कि दिसंबर 2024 से मार्च 2025 के बीच विभिन्न अवसरों पर क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला गया था, जिस पर किसानों ने नुकसान दर्ज कराया। दावों का गहनता से आकंलन और सत्यापन के बाद करीबन 57 हजार 485 एकड़ भूमि मुआवजे के लिए पात्र पाई गई।
मूल्यांकन में 15 जिलों अंबाला,जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़, मेवात, भिवानी, चरखी दादरी, गुरुग्राम, हिसार, झज्जर, पलवल, रेवाड़ी, रोहतक और यमुनानगर को शामिल किया गया और प्रभावित किसानों को मुआवजा देने के लिए वित्तीय सहायता स्वीकृत की गई।
