नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव नाथूसरी कलां की महर्षि दयानंद सरस्वती गौशाला को गांव के अनिल कुमार पुत्र स्वर्गीय दशरथ सिंह कासनिया ने अपनी माता स्वर्गीय कौशल्या देवी की यादगार में एक लाख ग्यारह हजार एक सो ग्यारह व नरेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार वीरेंद्र कुमार ने अपने पिता स्वर्गीय दयाराम कासनिया की यादगार में गौशाला को एक लाख ग्यारह हजार एक सो ग्यारह की राशि गौशाला को दान स्वरूप भेंट की।
गौशाला अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश कासनियां व गौशाला प्रबंधक कमेटी ने गौशाला में दान देने पर कासनिया परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गौशाला में दिया गया दान सबसे बड़ा दान है।
उन्होंने कहा कि गौशाला दानदाताओं के सहारे ही चल रही है। उन्होंने इस अवसर पर दानदाता परिवार का आभार व्यक्त किया। गौशाला मे इस अवसर पर हरि सिंह कासनिया, राममूर्ति आर्य, डॉ.भूप सिंह कासनिया, राजेश कासनिया, कुलदीप शर्मा, अनिल कासनिया, तुलसीराम कासनिया, राजपाल कासनिया, गौशाला उप प्रधान महेंद्र सिंह, गौशाला कोषाध्यक्ष हनुमान कासनिया,सह कोषाध्यक्ष मा. भोपाल शास्त्री, मनीष कुमार, प्रहलाद सिंह, रमेश कुमार, सुरेश शर्मा, सुभाष वर्मा रंधावा, सुरजीत छिमपा, रोहतास सोनी, रामकुमार कासनिया, रवि नागल, सतीश कुमार, सुखदेव कासनिया, मेनपाल, सहित गणमान्य व्यक्तिमौजूद रहे।
