हरियाणा प्रदेश में मानसून सक्रिय होने से बरसात जगह जगह हो रही है। मौसम में आज रविवार को सुबह से ही बदलाव देखने को मिल रहा है। आसमान में काली घटा छाई हुई है। मौसम वैज्ञानिको आज फिर बरसात की संभावना जताई है। हरियाणा के कई जिलों में हर क्षेत्र में बरसात हो सकती है। मानसून के चलते तापमान में गिरावट आई है। 14 जुलाई को चरखी दादरी महेंद्रगढ़ रेवाड़ी में वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं, 12 जिलों के कुछ क्षेत्र में बरसात हो सकती है। मानसून के चलते हो रही बरसात से तापमान में हल्की गिरावट हुई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से मानसून में लगातार बरसात की उम्मीद व्यक्त की जा रही है।
प्रदेश के इन जिलों में बरसात की संभावना
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार करनाल, सोनीपत, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, पंचकूला,रेवाड़ी, हिसार, भिवानी, जींद, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, कैथल, पानीपत, अंबाला, कुरुक्षेत्र, सिरसा व फतेहाबाद।
