मौसम में पिछले कई दिनों से बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आज रविवार यानि 13 जुलाई 2025 को मानसून सक्रिय रहेगा। हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, एनसीआर, राजस्थान, यूपी में 17 जुलाई तक के मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, हर दिन गरज-चमक के साथ बारिश या तेज बौछारों की उम्मीद जताई गई है। अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है।
बरसात के कारण दिल्ली एनसीआर में नोएडा-गाजियाबाद के साथ-साथ गुरुग्राम में भी स्थिति बेहद चिंतनीय बनी हुई है। लंबे-लंबे ट्रैफिक जाम और अंडरपास और सड़कों पर भर पानी के चलते वाहन चालक काफी ज्यादा परेशान और समस्या से जूझते दिखाई दे रहे हैं।राजस्थान में मॉनसून मेहरबान
उधर बात करें राजस्थान, राजस्थान में मॉनसून की बरसात का दौर जारी है जहां बीते 24 घंटे में अनेक जगह पर हल्की से भारी बरसात दर्ज की गई। मौसम केंद्र ने कहा कि पूर्वी राजस्थान के अधिकतर भागों में आगामी 2 सप्ताह के दौरान मानसून सक्रिय रहने और औसत से अधिक बरसात होने की संभावना है।
