सिरसा में बोर्ड परीक्षा के दौरान नकल और फर्जी परीक्षार्थी का मामला दर्ज
नकल व पहचान बदलकर पेपर देने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, एक अपचारी बालक काबू।
प्रबन्धक थाना शहर सिरसा ने बताया कि दिनांक 18.07.2025 को AVI इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, खाजाखेड़ा बाईपास सिरसा में 10वीं कक्षा की साइंस परीक्षा के दौरान पहचान बदलकर परीक्षा देने का मामला सामने आया। स्कूल प्रिंसिपल नीतू मदान द्वारा पुलिस को सूचित किया गया कि परीक्षा में मूल परीक्षार्थी पंकज पुत्र राजेन्द्र कुमार निवासी सिरसा के स्थान पर प्रवीन कुमार पुत्र निहाल सिंह निवासी बकरियावाली, गुड़ियाखेड़ा परीक्षा दे रहा है।
पुलिस चौकी सब्जी मंडी के सूचना पर ASI मोहनलाल व ASI अनिल कुमार मौके पर पहुंचे। मौके पर जांच के दौरान पाया गया कि प्रवीन ने पंकज की रोल नंबर स्लिप के साथ परीक्षा दी और अटेंडेंस शीट व उत्तर पुस्तिका में हस्ताक्षर किए थे।
जिसपर थाना शहर सिरसा में अभियोग स0 368 दिनांक 18.07.2025 धारा 319 BNS व हरियाणा परीक्षा अधिनियम 8(1) के तहत अभियोग दर्ज किया गया। पूछताछ में प्रवीन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया ।वहीं पंकज अपचारी बालक पाये जाने पर उसके अभिभावकों की उपस्थिति में हिरासत में लिया गया। आगे की कार्यवाही नियमानुसार पुर्ण करके जमानत पर रिहा किये गये ।
