सिरसा जिला के गांव कालुआना से लापता चार व्यक्तियों की बोलेरो गाड़ी काला तीतर के पास राजस्थान कैनाल में मिली है। इसी के साथ ही पुलिस ने एक व्यक्तिका शव बरामद किया है।
Developed by Mukesh Gusaiana
जानकारी के अनुसार बोलेरो गाड़ी पर सवार होकर गांव कालुआना निवासी रविंद्र पुत्र देवीलाल, विनोद कुमार पुत्र देवीलाल, राय सिंह पुत्र ओमप्रकाश, गणेशगढ़ निवासी बलवीर पुत्र लालचंद घर से गये थे। इसके बाद से परिजन तालाश कर रहे थे। मगर कहीं पर पता नहीं चल पाया। इस बारे में पुलिस को भी सूचना दी गई।
राजस्थान कैनाल में शुक्रवार को काला तीतर के पास बोलेरो गाड़ी मिल गई। वहीं गांव कालुआना निवासी विनोद कुमार का शव मिल गया।
