हरियाणा की बड़ी खबरों में नारनौल से हैं। जहां पर नगर परिषद में रह रहे ठेकेदार के कर्मचारी ने कमरे में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। इस घटना की जानकारी के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इसके बाद घटना स्थल पर नगर परिषद के कर्मचारी व अन्य लोगों की भी भीड़ जमा हो गई। इस बारे में ठेकेदार गन्नोर निवासी गौरव गर्ग से बात की तो उसने बताया कि उक्त कर्मचारी ट्रैक्टर पर चालक था। अब कर्मचारी ने फांसी क्यों लगाई है, इसका पता तो वहां पर आने के बाद ही चलेगा।
जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि जल भराव के दौरान कर्मचारी को पानी की निकासी के लिए कार्य पर रखा था। आज सोमवार सुबह 9 बजे नगर परिषद के अन्य कर्मचारी कार्यालय में आए और दरवाजा खोलने लगे तो अंदर से बंद मिला। इसके बाद काफी देर तक खोलने का प्रयास किया, लेकिन नहीं खुला।
जब खिड़की से देखा तो कर्मचारी कृष्ण कुमार फांसी पर लटका हुआ दिखा। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना डायल 112 पर फोन करके पुलिस कर्मचारियों को दी। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए सामानय अस्पताल पहुंचाया।
